{"_id":"86-61524","slug":"Rohtak-61524-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से ही रुक सकते हैं हादसे : राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से ही रुक सकते हैं हादसे : राव
Rohtak
Updated Sat, 19 Oct 2013 05:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। ‘सड़क पर चलते वक्त किन बातों का ध्यान रखें और क्या सावधानी हो’ विषय पर सेमिनार करवाया गया। पुलिस महानिरीक्षक अनिल राव ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का संदेश देते हुए कहा कि हर किसी को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक होना ताकि सड़क पर होने वाले हादसों में कमी आए। उन्होंने कहा कि अगर छात्र अपने परिजनों से सड़क नियमों की बात करते हैं, तो उनकी अपील ज्यादा कारगर साबित हो सकती है।
आईजी शुक्रवार को झज्जर बाईपास स्थित मारुति ट्रैफिक ट्रेनिंग सेंटर में सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीवन बहुमूल्य है, जो व्यक्ति जीवन का सम्मान करता है वह ट्रैफिक नियमों के प्रति गंभीर होता है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा नियमों को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होना चाहिए। आज के इस दौर में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और सड़कें सिकुड़ कर छोटी हो गई हैं। आईजी ने कहा कि हम ट्रैफिक नियमों की पालना कर अपने जीवन के साथ-साथ दूसरे व्यक्ति की भी जिंदगी बचा सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने कहा कि ट्रैफिक नियमों की पालना न होने के कारण आज हादसों में लगातार इजाफा हो रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों और स्वंय सेवी संस्था को इस अभियान से जुड़ने की अपील की। सेमिनार को पुलिस अधीक्षक सोनीपत अरुण कुमार नेहरा, पुलिस उपाधीक्षक पुष्पा खत्री, एसडीएम, रोडवेज विभाग के प्रबंधक ने संबोधित किया। सेमिनार में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपल, छात्र-छात्राएं, ट्रांसपोर्ट यूनियन के सदस्य, ट्रक यूनियन के सदस्य, आरएसओ, विभिन्न गांवों के सरपंच, पंच, पार्षद, मारुति ट्रेनिंग सेंटर के हेड, यातायात पुलिसकर्मी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।