फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   देवर ने भाभी को नशीली गोली खिलाकर दुराचार किया

देवर ने भाभी को नशीली गोली खिलाकर दुराचार किया

Tue, 06 Aug 2013 05:36 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Tue, 06 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। यहां के एक गांव की महिला के साथ रिश्ते में देवर लगने वाले युवक ने नशे की गोली खिलाकर दुराचार कर अश्लील विडियो क्लिप बना ली। उसने मुंह खोलने पर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। महिला की शिकायत पर बहल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसके पति की दूसरे गांव में दुकान है। उसके पेट मेें अकसर दर्द की शिकायत रहती थी। करीब आठ माह पहले नाते में देवर लगने वाला एक युवक उसके घर आया। उसने महिला को एक गोली दी और बोला कि यह दवाई एक अच्छे डाक्टर से ली है। विवाहिता ने गोली खा ली और वह बेसुध हो गई। जब नींद खुली तो उसके साथ दुराचार हो चुका था। युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर कुछ न बताने को कहा। विवाहिता ने आप बीती पति को बताई। पति ने आरोपी को घर आने से मना कर दिया। पति के कहने पर वह दिन में अपनी बहन के घर चली जाती। एक दिन वह अपनी बहन के घर से वापस आ रही थी तो आरोपी ने उसे पकड़ लिया तथा कहा कि घटना के बारे में उसने अपने पति को नहीं बताना चाहिए था। इस बीच उसका पति भी आ गया। आरोपी युवक ने उसके पति के साथ झगड़ा किया। बाद में पंचायत ने समझौता करा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक ने बच्चों के माध्यम से विडियो क्लिप भिजवाई। वह क्लिप नशे की गोली खिलाने के बाद बनाई थी। पीड़िता ने आरोपी द्वारा बनाई गई क्लिप पुलिस को दे दी। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक जोगेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed