{"_id":"86-57189","slug":"Rohtak-57189-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी
Rohtak
Updated Mon, 17 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। जिला भाजपा कार्यकारिणी की बैठक में 25 जून को होने वाले आंदोलन की रूप रेखा तैयार की गई। सरकुलर रोड स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष सतीश खोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांग्रेस के खिलाफ गिरफ्तारियां देने का निर्णय लिया गया। बैठक में 23 जून को मंडल स्तर पर मनाए जाने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस समारोह की तैयारियों को भी अंतिम रूप दिया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अजीत यादव विशेष रूप से उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष सतीश खोला ने कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार और तानाशाही की अब इंतहा हो चुकी है। कांग्रेस के मंत्री सत्ता में नशे में इतने चूर हो चुके हैं कि उन्हें आम आदमी के हित दिखाई ही नहीं दे रहे। इनके खिलाफ आवाज उठाने वालों पर लाठियां बरसाई जाती हैं। हिसार की घटना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि 25 जून को कांग्रेस से मुक्ति दिलाने के लिए सत्याग्रह चलाया जाएगा। जिले के करीब दो हजार से अधिक पार्टी कार्यकर्ता जिला सचिवालय पर गिरफ्तारियां देंगे। 19 जून को कोसली विधानसभा क्षेत्र की बैठक बेरली में, 20 को रेवाड़ी विस क्षेत्र की बैठक जिला कार्यालय में और बावल विधानसभा क्षेत्र की बैठक गांव कमालपुर में होगी।
जिला प्रभारी अजीत यादव ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए। बैठक मेें रणधीर सिंह कापड़ीवास, रत्नेश बंसल, अरविंद यादव, विजयभूषण नरुला, महावीर यादव, अशोक मुदगिल, योगेंद्र पालीवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।