{"_id":"86-52409","slug":"Rohtak-52409-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर शराब पीने वाले दो सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर शराब पीने वाले दो सिपाही निलंबित
Rohtak
Updated Sat, 16 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल/महेंद्रगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने पर महेंद्रगढ़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाही को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। एसपी अभिषेक गर्ग ने निरीक्षक रमेश कुमार प्रबंधक थाना महेंद्रगढ़ को चेकिंग के निर्देश दिए। इस आदेश की अनुपालना में थाना प्रबंधक ने गत 11 और 12 मार्च की रात्रि को चेक किया। चेकिंग के दौरान थाना महेंद्रगढ़ में नियुक्त प्रधान सिपाही रविंद्र कुमार बेल्ट और सिपाही पदम सिंह शराब का सेवन किए हुए पाए गए। निरीक्षक रमेश कुमार ने उनका परीक्षण किया गया तो दोनोें के शराब पीए होने की पुष्टि हुई। एसपी नारनौल के निर्देश पर दोनों को निलंबित कर दिया।