{"_id":"86-51519","slug":"Rohtak-51519-86","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों को लेकर दो गुटों में ठनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों को लेकर दो गुटों में ठनी
Rohtak
Updated Tue, 26 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
तोशाम (हिसार)। रविदास मंदिर की तीन दुकानों पर कब्जे को लेकर कई वर्षों से दो गुटों के बीच चला आ रहे विवाद ने रविवार को फिर तूल पकड़ लिया। दुकानों पर कब्जाधारी गुट द्वारा रंग-रोगन करवाए जाने पर दूसरे गुट के लोगों ने आपत्ति जताई। मंदिर की इन दुकानों पर दोनों गुट अपना-अपना हक बता रहे हैं। इन दुकानों का मामला न्यायालय में चल रहा है। पुलिस ने एक बार दोनों गुटों के बीच बचाव करते हुए मामले को शांत कर दिया।
रविदास मंदिर की तीन दुकानों पर डॉ. भीमराव अंबेडकर चेतना विकास समिति अपना हक जता रही है। वहीं, नरेंद्र नंबरदार गुट भी दुकानों पर अपना मालिकाना हक जता रहा है। रविवार को नरेंद्र नंबरदार गुट दुकानों में रंग-रोगन का काम करवा रहा था। तभी दूसरे गुट के लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका तो दोनो गुटों के बीच कहा सुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। दोनों गुटों ने इसकी शिकायत तोशाम पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों गुटों को थाने में बुलाकर उनकी बातें सुनीं। थाना प्रभारी दोनों पक्षों की 28 फरवरी तक मामले को पंचायत में सुलझा लेने की बात पर सहमत हो गए।
थाना प्रभारी मौजीराम ने बताया कि दुकानों के मामले को लेकर दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यदि दोनों गुट 28 फरवरी तक पंचायत कर विवाद सुलझा लेते हैं तो ठीक है। पंचायत में विवाद नहीं सुलझ पाता है तो दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।