फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Rahul Gandhi is weakening constitutional

भ्रम और अविश्वास पैदा कर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे राहुल गांधी : अर्चना गुप्ता

Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is weakening constitutional

विज्ञापन
रोहतक। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनता के बीच भ्रम व अविश्वास फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रहे हैं। वे रविवार को कांग्रेस के खिलाफ लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत पैदल यात्रा को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा का उद्देश्य लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा करना है।विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस के नेता राहुल गांधी चुनाव आयोग, सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाते रहते हैं जो लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। भाजपा कार्यकर्ता तथ्यों के साथ जनता के बीच जाकर विपक्ष के दुष्प्रचार का जवाब देंगे।
विज्ञापन

बाक्स
जयंत चौधरी के साथ रालोद के कार्यकर्ता भी पहुंचे
यूपी से राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी भी कार्यकर्ताओं के साथ रोहतक पदयात्रा में पहुंचे। रालोद से 50 से 60 कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर सीआर कॉलेज से डी-पार्क तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। रोहतक पहुंचने वालों में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान, विधायक अशरफ अली खान एवं राष्ट्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
प्रदेश सरकार के मंत्री व सांसद भी पहुंचे यात्रा में
पद यात्रा में मौके पर प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी व सह प्रभारी डॉक्टर भोला सिंह के अलावा प्रदेश सरकार में मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा, आरती राव, श्रुति चौधरी, कृष्ण कुमार बेदी, रणबीर गंगवा व सांसद धर्मबीर सिंह व सफीदो से विधायक रामकुमार गौतम, पूर्व राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के अलावा प्रदेश मीडिया प्रभारी भूपेश्वर दयाल व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी शमशेर खरक भी मौजूद रहे।

बाक्स
हुड्डा पर नहीं साधा भाजपा नेताओं ने निशाना, आवास पर तैनात रही भारी संख्या में पुलिस
भाजपा की पद यात्रा का समापन डी-पार्क स्थित कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास के ठीक सामने बापू पार्क में माल्यार्पण के बाद हुआ। पांच मिनट भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, 10 मिनट रालोद नेता जयंती चौधरी व 13 मिनट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जनता को संबोधित किया। अन्य किसी नेता को बोलने का मौका नहीं मिला। संबोधन में तीनों नेताओं में से किसी ने प्रदेश कांग्रेस या हुड्डा पिता-पुत्र पर बयानबाजी नहीं की। भाजपा नेताओं के भाषण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ही निशाने पर रहे। उधर, पुलिस ने हुड्डा के आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किए रखा। साथ ही आवास की तरफ जाने वाले रास्ते का दरवाजा बंद कर दिया। छत के ऊपर भी पुलिस तैनात रही ताकि कोई असामाजिक तत्व आवास के अंदर न घुस जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed