फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सातवीं कक्षा के छात्र से यौन शोषण

सातवीं कक्षा के छात्र से यौन शोषण

Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 05 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। जींद रोड स्थित एक प्रतिष्ठितस्कूल में सातवीं कक्षा के एक छात्र का सहपाठियाें द्वारा यौन शोषण किए जाने की घटना को लेकर पीड़ित छात्र के परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। देर रात छात्र ने भी आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मंगलवार को करीब आधे घंटे तक परिजन स्कूल के आगे सड़क पर बैठे रहे, जिसके चलते जींद-रोहतक मार्ग अवरुद्ध रहा। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन इस मामले को दबा रहा था और एक साल से पीड़ित का यौन शोषण होता रहा। पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को मनाया और शहर पुलिस को इस बारे में कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात करीब एक बजे पीड़ित छात्र ने घर की छत से कूदने का प्रयास किया। परिजनों को पता चलते ही छात्र को बचा लिया गया और छात्र ने परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। पीड़ित ने परिजनों को बताया कि स्कूल में उसकी कक्षा के ही तीन छात्र उसका यौन शोषण कर रहे हैं। मामले का पता चलते ही मंगलवार सुबह परिजन स्कूल पहुंचे और इस बारे में प्राचार्या से बात की। प्राचार्या ने उनकी एक ना सुनी, जिस पर उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ शुरूकर दी। प्राचार्या का आरोप है कि परिजनों ने उनके साथ हाथापाई की। पीड़ित छात्र के परिजन हंगामा करते हुए रोहतक-जींद मार्ग पर आ गए और सड़क के बीचोंबीच बैठकर जाम लगा दिया। जाम के कारण थोड़ी ही देर में वाहनों की लंबी कतारे लग गई। परिजनों ने स्कूल प्रबंधक पर भी आरोप लगाए और कहा कि कई बार छात्र ने इस बारे में उन्हें अवगत कराया, परंतु प्रबंधक ने कार्रवाई करने की बजाए मामले को दबाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जाम की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विवेक शर्मा व पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से इस बारे में पता किया। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि मामले में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर पीड़ित छात्र के परिजनों जाम खोल दिया। शहर को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया है। पुलिस ने आरोपी छात्रों के खिलाफ प्रारंभिक शिकायत दर्ज कर ली है। स्थिति को देखते हुए स्कूल के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। इस बारे में स्कूल के प्रबंधक अनिल आर्य का कहना है कि इस तरह का मामले उनके संज्ञान में नहीं था। न तो कभी छात्र ने और न ही कभी परिजनों ने इस तरह की कोई शिकायत दर्ज कराई। स्कूल में जो तोड़फोड़ की गई है, इस संबंध में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed