फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   कर्मचारी बिफरे नारेबाजी कर गिरफ्तार दी

कर्मचारी बिफरे नारेबाजी कर गिरफ्तार दी

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Rohtak
Rohtak Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सर्व कर्मचारी संघ के आहवान पर मंगलवार को जेल भरो कार्यक्रम के तहत कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। 1568 कर्मचारियों ने इस मौके पर गिरफ्तारी दी, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। मंगलवार को हुडा पार्क में कर्मचारी एकत्रित हुए। इसके बाद वे नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान जयप्रकाश परमार, सचिव ऋषिराम शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियां लागू करने पर उतर आई है। केंद्र सरकार पेंशन का 25 प्रतिशत एफडीआई, बैंक बीमा का 500 प्रतिशत निजी क्षेत्र में निवेश करने, पीएफआरडीए बिल आगामी संसद सत्र में लाने की तैयारी के विरोध में कर्मचारी अपने हकों को लेने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार से 25 अगस्त 2011 को बातचीत हुई थी लेकिन आश्वासन के बाद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों में विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों को रतन कुमार जिंदल, सुखदेव सिंह, संदीप सिवाच, ओमप्रकाश सैनी, राजबीर सिंह, महेंद्र सिंह, सुमेर सिंह, जिलेदार, राजेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed