फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   92 withdrew names, 17 elected unopposed, 204 candidates in fray for 88 collegium

92 ने वापस लिया नाम, 17 निर्विरोध चुने, 88 कॉलेजियम के लिए 204 प्रत्याशी मैदान में

Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
92 withdrew names, 17 elected unopposed, 204 candidates in fray for 88 collegium
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के कॉलेजियम चुनाव के तहत शनिवार को नाम वापसी का दिन गहमा-गहमी भरा रहा। यहां शाम चार बजे तक 92 उम्मीदवारों ने विभिन्न कॉलेजियम वार्डों से अपना नामांकन वापस लिए। इसके चलते 17 कॉलेजियम सदस्य निर्विरोध चुने गए। अब 105 में से 88 कॉलेजियम के लिए चुनाव होगा। इनके लिए 313 में से 204 उम्मीदवार मैदान में हैं। कॉलेजियम के लिए कुल 314 आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से एक आवेदन रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन

संस्था के चुनाव कार्यालय में शनिवार को सुबह से शाम तक चहल-पहल बनी रही। नामांकन वापसी के लिए तीनों पैनलों का जोड़ तोड़ जारी रहा। शाम चार बजे तक 92 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। इसके चलते कॉलेजियम के लिए आवेदन करने वाले 314 में से अब शेष 204 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे हैं। इससे पूर्व एक आवेदन रदद् कर दिया गया।
विज्ञापन

ये चुने गए निर्विरोध
कॉलेजियम चुनाव के तहत 105 में से 17 सदस्य निर्विरोध चुने गए। इनके विरुद्ध कोई प्रतिद्वंद्वी न होने से ये उम्मीदवार विजयी रहे। इनमें कॉलेजियम नंबर 11 से दिल्ली निवासी रोहित गुप्ता, 22 से भिवानी निवासी आनंद कुमार बसई, 26 से पालिक बाजार निवासी प्रमोद गुप्ता, 35 से बेरी निवासी ललित, 36 से जनता कॉलोनी निवासी पंकज बंसल, 37 से झज्जर निवासी प्रमोद बंसल, 49 से महम निवासी राजेश कुमार सिंगल, 64 से सराय मोहल्ल रोहतक निवासी मनीष जैन, 82 से काठमंडी रोहतक निवासी विजय कुमार गोयल, 87 से अनाज मंडी रोहतक निवासी संदीप कुमार गर्ग, 88 से मॉडल टाउन निवासी राजेंद्र बंसल, 97 से जैन जति वाली गली निवासी मनोज कमार, 100 से अनाज मंडी गोहाना निवासी सत नारायण गुप्ता, 101 से रेलवे रोड रोहतक निवासी ईश्वर चंद गुप्ता, 102 से महाजन पड़ाव निवासी नितिन गुप्ता, 103 से काठमंडी निवासी आशीष कुमार जिंदल व 104 से शिव नगर सोनीपत निवासी संजय कुमार शामिल हैं। ऐसे में अब 88 कॉलेजियम शेष रहे हैं। इनके लिए 204 प्रत्याशी मैदान रहे हैं। इनके बीच 10 जुलाई को मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजियम नंबर 76 में चार व 26 वार्डों में तीन-तीन प्रत्याशी
कॉलेजियम सदस्य के लिए नाप वापसी के बाद उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई है। इसके तहत एकमात्र कॉलेजियम नंबर 76 में चार प्रत्याशी हैं। इसमें अंकित गुप्ता जैन, गौरव मित्तल, मनीष गुप्ता व प्रेम चंद तायल शामिल हैं। इसके अलावा 26 कॉलेजियम में तीन-तीन प्रत्याशियों में टक्कर है। इनमें कॉलेजियम नंबर 5, 6, 12, 18, 20, 23, 25, 28, 29, 38, 41, 56, 59, 61, 63, 66, 67, 71, 75, 76, 78, 85, 86, 91, 94 व 96 शामिल है। शेष 62 कॉलेजियम ऐसे हैं, जहां दो-दो प्रत्याशी होने के चलते आमने-सामने का मुकाबला है। इनमें एक, दो, तीन, चार, सात, आठ, नौ, 10, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 21, 23, 24, 27, 28, 30, 31, 32, 33, 34, 39, 40, 43, 44, 45, 46, 47, 48, 50, 51, 52, 53, 54, 55, 57, 58, 60, 62,65, 68, 69,70, 72, 73, 74, 77, 79, 80, 81, 83, 84, 85, 89, 90, 92, 93, 95, 98, 99, 105 कॉलेजियम शामिल हैं।

वर्जन:
अंतिम दिन 92 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए। इसके चलते 17 कॉलेजियम में केवल एक-एक ही प्रत्याशी रहा। ये निर्विरोध चुने गए। अब शेष 88 कॉलेजियम के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। इनके लिए 204 प्रत्याशी मैदान में हैं। रविवार को इन प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके अगले दिन 27 जूून को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
- डॉ. एमएस श्योराण, चुनाव अधिकारी, वैश्य शिक्षण संस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed