फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खाली सीटें नहीं दिखाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे बीईओ

खाली सीटें नहीं दिखाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे बीईओ

Wed, 10 Apr 2019 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
खाली सीटें नहीं दिखाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे बीईओ
हिसार। प्राइवेट स्कूल 134-ए को लेकर संजीदा नहीं हैं, जिसके चलते उन्होंने खाली सीटें नहीं दिखाई हैं। ऐसे स्कूलों के खिलाफ अब शिक्षा विभाग बीईओ के द्वारा कार्रवाई करेगा। साथ ही ऐसे स्कूलों की खाली सीटों को यूडीआईएसई वेबसाइट की सहायता से शो करेगा ताकि अभिभावकों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

ऐसे स्कूल जिन्होंने 134-ए के तहत खाली सीटों का डाटा अपडेट नहीं किया है, उनका डाटा अब शिक्षा विभाग स्वयं यूडीआईएसई वेबसाइट द्वारा अपडेट कर रहा है। इसके बावजूद यदि उन स्कूलों ने परीक्षा के बाद चयनित होने वाले बच्चों को दाखिल देने में आनाकानी की तो बीईओ उनके उन स्कूलों के मुखियाओं के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं यदि अभिभावकों की शिकायत मिलने के बाद भी बीईओ द्वारा कार्रवाई नही की गई तो शिक्षा विभाग द्वारा संबंधित बीईओ के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

बढ़ रही आवेदन करने वाले अभिभावकों की भीड़
134-ए के तहत आवेदन करने वाले अभिभावकों की भीड़ भी बढ़ रही है, क्योंकि अब मात्र दो दिन ही आवेदन के लिए शेष बचे हैं। बुधवार और वीरवार को आवेदन करने वाले अभिभावकों की भीड़ बढ़ने की संभावना है। आवेदन के अंतिम दिन वीरवार को शाम पांच बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षा पर आधारित होगा प्रश्न-पत्र
134-ए के तहत आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए आने वाला प्रश्न पत्र वार्षिक परीक्षा के आधार होगा, जिसे एससीईआरटी द्वारा तैयार किया जा रहा है। बच्चे की पिछली कक्षा के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पत्र तैयार होंगे। परीक्षा की जिम्मेदारी डीईओ व डीईईओ की है। परीक्षा आयोजित करने से लेकर परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिका चेक करके उनके नंबर विभाग की साइट पर ऑनलाइन डालने की जिम्मेदारी जिला स्तर पर शिक्षा अधिकारियों की होगी। उसके बाद स्कूल अलॉट करने का अधिकार इस बार मुख्यालय ने अपने पास रखा है, जो मेरिट के आधार पर ऑनलाइन किया जाएगा।

वर्जन
कुछ स्कूलों ने अभी तक खाली सीटों की रिपोर्ट नहीं भेजी है। अभिभावकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए यूडीआईएसई वेबसाइट के जरिये अपडेट किए जा रहे हैं। जिन स्कूलों के खिलाफ शिकायत आएगी, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- वंदना दिसौदिया, डायरेक्टर, मौलिक शिक्षा अधिकारी, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed