{"_id":"5c802708bdec22144a271853","slug":"91551902472-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानीपत में एक करोड़ दंगल में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के पांच महिला एवं पुरुष पहलवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में एक करोड़ दंगल में दमखम दिखाएंगे प्रदेश के पांच महिला एवं पुरुष पहलवान
विज्ञापन
रोहतक। प्रदेश का खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग आगामी 21 से 23 मार्च तक भारतीय कुश्ती संघ के साथ मिलकर पानीपत के सेक्टर 13-17 के हुड्डा ग्राउंड में शहीदी दिवस भारत केसरी दंगल का आयोजन करने जा रहा है। इस दंगल में विजेता टीम को एक करोड़ रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 लाख रुपये, तीसरे स्थान वाली टीम को 25 लाख रुपये व चौथे स्थान वाली टीम को 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।
वर्ष 2018 में उत्तर प्रदेश के गोंडा में हुई सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप की टॉप आठ टीमों के पहलवान अब पानीपत में होने वाले एक करोड़ रुपये के इनाम वाले शहीदी दिवस भारत केसरी दंगल में हिस्सा लेंगे। इस दंगल में महिला व पुरुष वर्ग में फ्री स्टाइल के पांच भारवर्गों के पहलवान भाग लेंगे। प्रदेश के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से यह दंगल इस वर्ष पानीपत शहर में होने जा रहा है।
ये टीमें लेंगी हिस्सा
रेलवे
हरियाणा
दिल्ली
उत्तर प्रदेश
पंजाब
मध्यप्रदेश
राजस्थान
महाराष्ट्र
पुरुष वर्ग की फ्री स्टाइल में भारवर्ग
57, 65, 74, 86, +97 किलोग्राम
महिला वर्ग में भारवर्ग
50, 53, 57, 62, 72-76 किलोग्राम भारवर्ग की पहलवान भाग लेंगी।