फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   गर्लफ्रेंड के बेवफाई करने से क्षुब् ध होकर बी टैक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

गर्लफ्रेंड के बेवफाई करने से क्षुब् ध होकर बी टैक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के बेवफाई करने से क्षुब्
ध होकर बी टैक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया है, वह अब किसी और की हो गई है, सुसाइड नोट में उक्त बातें लिखते हुए बीटेक के छात्र ने शहर के अर्जुन नगर कॉलोनी स्थित अपने मकान में फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल भी की। ढाई माह पहले अपने फेसबुक एकाउंट पर छात्र ने जल्द गर्लफ्रेंड से शादी करने की पोस्ट भी डाली थी। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार शहर के अर्जुन नगर निवासी सूर्य देव दिल्ली में होटल मालिक है। करीब दो साल पूर्व ही वे दिल्ली में परिवार समेत शिफ्ट हुए थे। उनका इकलौता बेटा साहिल वशिष्ट मातूराम इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र था। बताया कि बुधवार को सुबह के समय साहिल दिल्ली से रोहतक अर्जुन नगर स्थित अपने मकान में आ गया था। बुधवार की रात करीब आठ बजे बंद कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर साहिल ने आत्महत्या कर ली। कॉलोनीवासियों की सूचना पर पीजीआईएमएस थाना इंस्पेक्टर गरिमा मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिस पर लिखा है गर्लफ्रेंड ने मुझे धोखा दिया है, वह किसी और की हो गई है, इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। गर्लफ्रेंड का नाम भी लिखा है। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या से आधा घंटे पहले ही छात्र वीडियो कॉल के माध्यम से गर्लफ्रेंड से भी बात कर रहा था। वीडियो कॉल के बाद ही आत्हत्या की आशंका जताई जा रही है। उधर, साहिल के दोस्त ने बताया कि ढाई माह पूर्व ही साहिल ने अपने फेसबुक एकाउंट पर जल्द शादी करने की बात कहते हुए पोस्ट डाली थी। कहा था कि वह गर्लफ्रेंड को बहुत प्यार करता है।
विज्ञापन


गर्लफ्रेंड के नाम सुसाइड़ नोट छोड़ने के बाद साहिल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गरिमा, इंस्पेक्टर पीजीआईएमएस, थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed