फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम चुनाव : शहर का सियासी माहौल लगा गरमाने

नगर निगम चुनाव : शहर का सियासी माहौल लगा गरमाने

Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 02:27 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव : शहर का सियासी माहौल लगा गरमाने
फोटो सहित
विज्ञापन

फ्लैग : नगर निगम चुनाव : मतदान में बचे मात्र 4 दिन, नेताओं के बयान हुए तीखे
हेडिंग : : कांग्रेस भगौड़ी पार्टी, निगम चुनाव में हार के डर से भागी : अनिल जैन
: बिना पंजे भी उखाड़ देंगे भाजपा व इनेलो की जड़ें : अशोक तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। नगर निगम चुनाव के मतदान में महज चार दिन शेष रह गए हैं। इसके चलते नेताओं की सियासी जुबान भी तीखी हो गई है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन का कहना है कि कांग्रेस भगौड़ी पार्टी है जो नगर निगम चुनाव में संभावित हार के डर से मैदान छोड़कर भाग गई। वे बुधवार को एमडीयू स्थित राधा कृष्ण सभागार में बूथ प्रभारी, एजेंट व प्रत्याशियों को संबोधित कर रहे थे। वहीं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर का कहना है कि अगर कांग्रेस चुनाव चिन्ह पर लड़ती तो पांचों निगमों में एकतरफा जीत होगी। फिर भी बिना पंजे के ही चुनाव में भाजपा व इनेलो की जड़े उखाड़ देेंगे। वे देर शाम मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
डॉक्टर अनिल जैन का कहना है कि राजस्थान व छत्तीसगढ़ चाहे कांग्रेस जीत गई, लेकिन मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर दी। जबकि भाजपा 15 साल से सत्ता में थी। चुनाव में हार-जीत होती रहती है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। निगम चुनाव में एक कार्यकर्ता पांच मतदाताओं को अपने साथ जोड़े। निगम चुनाव में समय कम है, फिर भी कांग्रेस को शिकस्त देेंगे, क्योंकि कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़कर भाग चुकी है। वहीं, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने कार्यकर्ताओं के सामने दावा किया कि पार्टी 22 में से आधे वार्ड में एकतरफ जीत हासिल करेगी, जबकि आधे वार्डों में मुकाबला है। मेयर पद के प्रत्याशी मनमोहन गोयल भारी अंतर से जीतेंगे। 14 दिसंबर को ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में सीएम मनोहर लाल की जनसभा होगी। वार्ड प्रत्याशी अपने वार्ड में जुलूस निकालते हुए जनसभा में आएं। मौके पर मंत्री नायब सैनी, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ठ, शमशेर खरकड़ा, धर्मबीर हुड्डा, रामअवतार वाल्मीकि, राजरानी शर्मा, मुकेश गौड़ व संदीप जोशी सहित मेयर प्रत्याशी मनमोहन गोयल व वार्ड प्रत्याशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पत्रकारों से रूबरू हुए अशोक तंवर
दूसरी ओर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर देर शाम रोहतक पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, अगर कांग्रेस चुनाव चिन्ह पर निगम चुनाव लड़ती तो यूं कार्यकर्ताओं को भागदौड़ नहीं करनी पड़ती। इसके बावजूद निगम चुनाव में कांग्रेसी भाजपा व इनेलो की जड़ों को उखाड़ देंगे। सवाल का जवाब देते हुए तंवर ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक प्रत्याशी के प्रति उनकी ना नहीं है। वे केवल इतना कहते हैं कि भाजपा व इनेलो को छोड़कर जो प्रत्याशी जीतने की स्थिति में है, उसे कार्यकर्ता अपना समर्थन दें। पांच राज्यों में भाजपा की हार से मोदी के अच्छे दिनों का पतन शुरू हो गया है। अब हरियाणा में भी भाजपा की विदाई तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी खिंच गई मीटिंग, परेशान हुए प्रत्याशी
भाजपा की तरफ से एमडीयू के सभागार में मीटिंग का समय 3 बजे रखा गया था, जबकि 4 बजे तक प्रत्याशी व कार्यकर्ता पहुंचे। प्रदेश प्रभारी डॉक्टर अनिल जैन भी देरी से आए। इसके चलते कार्यकर्ता मीटिंग में नींद की झपकी लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed