{"_id":"5b4d0c964f1c1b3c748b54ac","slug":"91531776150-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 61 लोगों को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 61 लोगों को जारी किया नोटिस
Updated Tue, 17 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लारवा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 61 लोगों को जारी किया नोटिस
- सघन एंटी लारवा अभियान के तहत स्कूलों में जाकर बच्चों को जागरूक किया
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को सघन एंटी लारवा अभियान के तहत शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर जांच की। घरों के अंदर जमा पानी में लारवा पाए जाने पर 61 लोगों को नोटिस जारी किया गया। इसके साथ ही स्कूलों में बच्चों को सफाई रखने के साथ ही पानी जमा नहीं होने देने के बारे में बताया गया।
डिप्टी डायरेक्टर मलेरिया डा. दीपाली और उनकी टीम ने डेंगू, चिकिनगुनिया व मलेरिया से संबंधित ब्लड स्लाइड, डेंगू वार्ड व मलेरिया लैब चेक की। इसके बाद टीम गांव कटेसरा पहुंची। वहां चल रहे इनडोर रेसिडुअल स्प्रे का निरीक्षण किया। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग के आदेश पर सिविल सर्जन डा. अनिल बिरला और जिला मलेरिया अधिकारी डा. अनुपमा मित्तल के नेतृत्व में सघन एंटी लारवा अभियान चल रहा है। स्कूलों में बच्चों को पानी जमा नहीं होने देने, अगर पानी जमा है तो उसमें मिट्टी का तेल डालने, सप्ताह में एक दिन कूलर के पानी को बदलने आदि की जानकारी दी गई। डा. दीपाली ने सिविल सर्जन रोहतक के परिसर में पौधरोपण भी किया।