{"_id":"5b3e893f4f1c1bc0248b4ac3","slug":"91530825023-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री पहुंचे रोहतक....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री पहुंचे रोहतक....
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो सहित
किसानों पर सियासत : भाजपा व कांग्रेस आमने-सामने
-कांग्रेस स्वामीनाथन की चोर, नहीं लागू की रिपोर्ट : धनखड़
-मंत्री के आगे लगने लगे जिप चेयरमैन कुंडू जिंदाबाद के नारे लगे, कुंडू ने टोका तो धनखड़ बोले, आपके लाए हुए हैं कुछ तो कर्ज उतारेेंगे
-भाजपा झोंक रही किसानों की आंखों में धूल, घटी आमदनी : हुड्डा
रोहतक पहुंचे कृषि मंत्री, कहा अब किसानों की फसल के दाम फार्मूले से तय होंगे
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। चुनावी माहौल में किसानों को लेकर भाजपा व कांग्रेस के बीच सियासत तेज हो गई है। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ वीरवार को रोहतक पहुंचे और बोले, कांग्रेस स्वामीनाथन की चोर है। रिपोर्ट आने के बावजूद लागू नहीं की। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा किसानों की आंखों में धूल झोंक रही है। किसानों की भाजपा राज में लागत बढ़ी और आमदनी घटी है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नया ड्रामा किया जा रहा है।
करीब सवा 12 बजे कृषि मंत्री जिला विकास भवन पहुंचे, जहां जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू द्वारा आयोजित किसान सम्मलेन में शिरकत की। मंत्री ने कहा है कि कांग्रेस के पास किसानों के हित में बहुत कुछ करने का समय था, लेकिन कांग्रेस किसान हितैषी नहीं विरोधी है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस को स्वामीनाथन रिपोर्ट का चोर बता दिया, उन्होंने कहा अब किसानों के दाम फॉर्मूले पर तय होंगे और इन्हें कोई भी मनमज़ीर् से नही बढ़ा व घटा सकता। अब प्रदेश के किसानों को 1500 करोड़ रुपये मिलेंगे। उन्होंने कहा आज तक के इतिहास में किसानों की आमदनी इतनी कभी नहीं बढ़ी। उन्होंने कहा कि खरीफ और रबी की फसलों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। इसका परिणाम किसानों को लंबे समय तक मिलेगा। इसलिए बीजेपी किसानों की सच्ची हितैषी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चाहे खाद्य बीज व तेल कितना भी महंगा क्यों न हो जाए, किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। केवल किसानों को समझने की जरूरत है जितनी फसलों में लागत बढ़ेगी उतना दाम भी मिलेगा।
मोटे अनाज दलहन तिलहन को अधिक लाभ
कृषि मंत्री ने कहा कि वाणिज्यिक फसलों, दलहन व तिलहन को अच्छे दाम मिलने से फसल विविधिकरण को बढ़ावा मिलेगा। कपास की फसल पर 1130 रुपये की बढ़ोतरी के साथ किसानों को प्रति एकड़ 18080 रुपये की अतिरिक्त आमदनी होगी। मक्का की फसल पर 275 रुपये की बढ़ोतरी के साथ प्रति एकड़ 16500 रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। बाजरा किसानों की भी 525 रुपये की बढ़ोतरी के साथ प्रति एकड़ 7875 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। मूंग के किसानों को 1400 रुपए की बढ़ोतरी के साथ 5600 रुपए का प्रति एकड़ अतिरिक्त लाभ मिलेगा। धान किसानों को 200 रुपए की बढ़ोतरी के 5000 रुपए प्रति एकड़ अधिक आमदनी होगी।
विज्ञापन
कांग्रेस स्वामीनाथन की चोर
धनखड़ ने कहा 2004 में सरकार बनने पर कांग्रेस सरकार ने प्रोफेसर एमएस स्वामीनाथन के नेतृत्व में किसान आयोग का गठन किया। स्वामीनाथन कमीशन ने अक्तूबर 2006 में अपनी रिपोर्ट मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को सौंप दी। कांग्रेस इस रिपोर्ट को दबाए बैठी रही। 2009 के चुनाव के समय एक नौटंकी प्रारंभ की। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्ध भट्टाचार्य व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सम्मलित कर स्वामीनाथन रिपोर्ट के क्रियान्वित के लिए कमेटी बनाई। इस कमेटी ने दिसंबर 2010 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी। परिणाम शून्य, अपनी कमेटी की रिपोर्ट भी क्रियान्वित नहीं करवा पाए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
मंत्री के आगे लगने लगे जिप चेयरमैन कूंडू जिंदाबाद के नारे, कुंडू ने टोका तो धनखड़ बोले, आपके बुलाए हुए हैं कुछ तो कर्ज उतारेेंगे
जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू की तरफ से जिला विकास भवन में केंद्र सरकार द्वारों फसलों के दाम बढ़ाने पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां किसानों को बुलाया गया था। जब कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कार्यक्रम में पहुंचे तो समर्थक बलराज कुंडू जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। तब बीच में कुंडू ने कहा कि कृषि मंत्री जिंदाबाद के नारे लगाओ। तब मंत्री ने कुंडू को टोकते हुए कहा, आपके बुलाए हैं समर्थक, कुछ तो कर्ज उतारेेंगे। यह सुनकर सब हंसने लगे।
इंतजार करते रह गए कैनाल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ता
दर्जनों कार्यकर्ता कृषि मंत्री के आने की सूचना पाकर सुबह से ही कैनाल रेस्ट हाउस में एकत्रित हो गए थे। यहां तक कुछ लोग पानी की समस्या को लेकर आए हुए थे। पहले से तय कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे मंत्री को आना था, लेकिन वे 12 बजे तक भी नहीं आए। आए तो सीधे जिला विकास भवन में चले गए। वहां से कार्यक्रम के बाद झज्जर चले गए। इससे निराश कई कार्यकर्ता बोले, मामले की संगठन में शिकायत करेंगे। मंत्री को उनकी समस्याएं सुननी चाहिए थी।
भाजपा झोंक रही किसानों की आंखों में धूल : पूर्व सीएम हुड्डा
पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि भाजपा किसानों की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रही है। भाजपा राज में न केवल किसानों की लागत बढ़ी है, बल्कि फसलों के दाम कम मिले हैं। चुनाव से पहले नया ड्रामा किया जा रहा है, लेकिन किसान सब जानते हैं।