फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   रोहतक बस स्टैंड पर डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट का पुतला फूंकाए नारेबाजी

रोहतक बस स्टैंड पर डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट का पुतला फूंकाए नारेबाजी

Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रोहतक बस स्टैंड पर डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट का पुतला फूंकाए नारेबाजी
रोहतक बस स्टैंड पर डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट का पुतला फूंक की नारेबाजी
विज्ञापन

- प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने लगाया हठधर्मिता बरतने का आरोप
- ऐलान: सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन करेंगे
फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। रोडवेज के कर्मचारियों ने बस स्टैंड परिसर में नारेबाजी करते हुए डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट विकास गुप्ता का पुतला फूंका। आंदोलित कर्मियों ने हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द हस्तक्षेप करके कर्मचारियों के हित में कोई फैसला नहीं लिया तो आंदोलन किया जाएगा।

दोपहर करीब 12:30 बजे हरियाणा कर्मचारी महासंघ और सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मचारी रोहतक बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए। करीब एक बजे कर्मचारियों ने झंडे बैनर लेकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि डीजी (डायरेक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट) ने अपनी हठधर्मिता की वजह से प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों को हितार्थ लिए फैसलों को भी लागू नहीं किया है। सरकार के कई आदेशों की फाइल अपने टेबिल पर रोकी हुई है। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि निलंबित कर्मचारी को बहाल करने के अधिकारी जीएम को दिए जाने हैं, जिसकी फाइल उन्होंने रोक रखी है। जिसकी वजह से कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका तुगलकी फरमान है कि मुख्यालय से सुबह साढ़े पांच बजे और ग्रामीण इलाकों से सुबह सात बजे से पहले बस नहीं निकलनी चाहिए। इसकी वजह से न सिर्फ बसों के चालक-परिचालकों को परेशान होना पड़ रहा है बल्कि यात्री भी परेशान होते हैं। यही नहीं उन्होंने आदेश दिया है कि यूनियन के पदाधिकारियों को मुख्यालय जाने के लिए छुट्टी नहीं दी जाएगी, जो अधिकारों का उल्लंघन है। प्रदर्शन के दौरान प्रधान युद्धवीर दांगी, सतबीर, सुमेर सिवाच, दीपक बल्हारा, जम कुमार दहिया, सुरेंद्र बेनीबाल, प्रदीप, रामधारी, हिम्मत राणा, नरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed