{"_id":"5aea2b204f1c1b9b098b7c17","slug":"91525295904-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से तैनात पुलिस
Updated Thu, 03 May 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो परिचय
पकड़ा आरोपी सीसीटीवी में कैद, पुलिस कर रही गिरफ्तारी से इनकार
- पीड़ित परिवार का आरोप - आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही पुलिस, अन्य आरोपी भी गांव में ही घूम रहे हैं
महबूब अली
रोहतक।
कारौर गांव में पूर्व सरपंच के भाई की हत्या करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गांव से ही 28 अप्रैल को ही पकड़ लिया था। पीड़ित के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पुलिस आरोपी को पकड़ते दिखाई दे रही है। मगर पुलिस दावा कर रही है कि अभी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। परिजनों ने मामले की शिकायत एसपी व सीएम विंडो पर करने की बात कही है।
बीती 27 अप्रैल को कारौर गांव के पूर्व सरपंच श्रीभगवान के भाई आनंद की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जबकि आनंद की पत्नी मुकेश ने किसी तरह जान बचाई थी। घटना को पुरानी रंजिश में अंजाम दिया गया था। मृतक की पत्नी की शिकायत पर गांव के अनिल, अंकित समेत बीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मृतक के भाई धर्मपाल ने बताया कि घटना के अगले दिन ही उसने खुद नामजद आरोपी अंकित को पुलिस को पकड़वाया था। बावजूद इसके पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी नहीं दिखा रही है। उसे छोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। धर्मपाल के मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी 28 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 23 मिनट पर पुलिस गांव में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस आरोपी अंकित को पकड़कर अपने साथ ले जा रही है। जिसे गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाती भी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
धर्मपाल का आरोप है कि पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। यहीं कारण है कि उसे पकड़ने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं दिखाई जा रही है। उधर पुलिस ने एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहंी करने का दावा किया है। सवाल यह उठता है कि जब आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है तो फिर उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं दिखाई जा रही? कहीं आरोपी को छोड़ तो नहंी गया है?
कारौर प्रकरण में अभी किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
-प्रवीण कुमार, एसएचओ, सांपला
कारौर के आनंद हत्याकांड में आरोपी को पकड़ने का मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- जश्न दीप सिंह रंधावा, एसपी रोहतक
आनंद प्रकरण में अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी को पकड़ने का मामला संज्ञान में नहीं है। यदि पुलिस ने आरोपी को पकड़ा है तथा इसे मामला छिपाया जा रहा है तो जांच कराई जाएगी।
- गजेंद्र सिंह , डीएसपी सांपला
इनके खिलाफ दर्ज किया गया था मामला
मृतक आनंद की पत्नी मुकेश की शिकायत पर जेल में बंद अनिल, संदीप, व इसके अलावा अंकित, सोमबीर, सम्पत, अक्षय, पवन, प्रदीप, जयप्रकाश, महेंद्र, जय भगवान, बलजीत, , विकास, मोहित, प्रदीप, संदीप, विकास, राजकुमार, रोहित समेत बीस ।
बच्चे नहीं जा रहे स्कूल
धर्मपाल ने बताया कि फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के कारण आनंद व उसके परिवार के बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे है। धर्मपाल की बेटी नैनसी कक्षा 11, दिपांशी कक्षा छह व हिमांशी कक्षा पांच, आनंद की बेटी नीशू कक्षा तीन व जतिन कक्षा सात में पढ़ते है। दहशत के चलते बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है। उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात
डीएसपी ने बताया कि कारौर गांव में आनंद की हत्या के बाद से अलग से पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। यहां पर बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी पर पहले ही पांच पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। कहा कि पीड़ित परिवार को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
पुलिस के लिए हत्याएं रोकना चुनौती
कारौर गांव में चली आ रही वर्षों पुरानी रंजिश में अनिल व आनंद के परिवार के बीच पुलिस प्रशासन सुलह कराने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। अब फिर से दोनों परिवारों के बीच हत्या की घटनाएं रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। अब तक दोनों परिवारों की रंजिश में 18 हत्याएं गांव में आ चुकी हैं।