फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ट्रक के केबिन से 182 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

ट्रक के केबिन से 182 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
ट्रक के केबिन से 182 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
ट्रक के केबिन से 182 पेटी अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीआईए टीम ने गुप्त सूचना पर जिले से अवैध शराब लेकर बिहार जा रहे एक ट्रक सहित इसमें सवार दो लोगों को काबू किया है। पुलिस टीम को ट्रक से अलग-अलग मार्का शराब की 182 पेटी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सिटी पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के भंभेवा गांव निवासी अनिल उर्फ ढिल्लू व राजस्थान के सीकर जिला निवासी सुरेश के रूप में हुई है। आरोपियों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब की पेटियां रखने के लिए ट्रक की बॉडी में नीचे अलग केबिन बना रखा था जबकि इसके ऊपर इंटर लॉकिंग टाइलें रखी हुई थी। इन टाइलों की झज्जर से बिहार के हाजीपुर के लिए बिल्टी भी काटी गई थी। पुलिस ने बिल्टी की जांच भी शुरू कर दी है। दस दिनों में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने का यह दूसरा मामला है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक ट्रक दादरी से गुजरने वाला है। इसके बाद सीआईए प्रभारी ने हेड कांस्टेबल संदीप मलिक के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम गठित की। इस टीम ने महेंद्रगढ़ चुंगी पर नाका लगाकर पंजाब नंबर के एक ट्रक को शक के आधार पर रूकवा लिया। टीम सदस्य हेड कांस्टेबल रणबीर व राजेश, सिपाही राजबीर सिंह, सिपाही श्रीभगवान, सिपाही राजबीर ने जब ट्रक पर चढ़कर जांच की तो इसमें इंटर लॉकिंग टाइलें मिली। पुलिस टीम ने जब कंडेक्टर साइड ट्रक की बॉडी में लगी खिड़की खोलकर जांच की तो अवैध शराब की पेटियां नजर आई। इस दौरान ट्रक सवार दो युवकों ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने इन्हें कुछ दूरी पर काबू कर लिया। सीआईए टीम दोनों आरोपियों व ट्रक को सिटी पुलिस थाने ले आई। दोनों युवकों के पास से इंटर लॉकिंग टाइलों की बिल्टी भी बरामद हुई। बिल्टी से पुलिस को माल भेजने वाली कंपनी और माल प्राप्त करने वाली कंपनी का पता चला है। वहीं, पुलिस गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान झज्जर जिले के बेरी थाना के गांव भंभेवा निवासी अनिल उर्फ ढिल्लू व राजस्थान के सीकर जिले के सोहनपुरा गांव निवासी सुरेश के रूप में हुई। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले ट्रक सहित तो बाद में पैदल भागने का किया प्रयास
गुप्त सूचला मिलते ही पुलिस टीम ने महेंद्रगढ़ चुंगी के समीप शुक्रवार देर शाम नाकाबंदी कर यहां से गुजरने वाले ट्रकों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस टीम ने जब एक ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने मौके से वाहन सहित भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस टीम ने इसका पीछा कर कुछ दूरी पर रुकवा लिया। पुलिस कर्मियों के गाड़ी से उतरने से पहले ही ट्रक सवार दो युवकों ने पैदल भागने का प्रयास किया लेकिन इन्हें काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मार्का की बरामद हुई शराब
पुलिस टीम ने ट्रक से 182 पेटी अंग्रेजी शराब की ट्रक से बरामद की है। ये शराब तीन अलग-अलग मार्का की हैं। सीआईए प्रभारी हितेंद्र दांगी ने बताया कि ट्रक से 99 पेटियां रॉयल स्टैग, 50 पेटियां ऑफिसर च्वाइस व 33 पेटियां ऑफिसर च्वाइस ब्ल्यू की बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पगड़ी गई शराब की कीमत करीबन सात से आठ लाख रुपये हैं।
20 दिन में पकड़ी गई शराब की दूसरी बड़ी खेप
सीआईए टीम ने गत 11 मार्च को गांव चरखी से भी भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी थी। पुलिस ने छापमारी के दौरान जहां पांच युवकों को काबू किया था तो वहीं करीब 1950 बोतलें अवैध शराब की भी पकड़ी थी। हालांकि यहां बिना मार्का की सस्ती शराब से मिलावटी महंगे दाम की शराब तैयार की जा रही थी। इस मामले का मुख्य आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। बीते 20 दिनों की बात करें तो अवैध शराब की खेप पकड़ने की पुलिस की यह दूसरी कामयाबी है।
पुलिस को गच्चा देने को तैयार कराया 15 फुट का केबिन
पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों ने बताया कि ट्रक में यह स्पेशल केबिन अवैध शराब की तस्करी के लिए बनाया गया था। करीब ढाई फुट ऊंचा व 15 फुट लंबा केबिन तैयार करवाकर पहले इसमें शराब की पेटियां रखी गई थी और बाद में पुलिस को गच्चा देने के लिए ऊपर इंटर लॉकिंग टाइलें रखी गई थी। टाइलों की बिल्टी तो आरोपियों ने पुलिस के सामने पेश कर दी लेकिन शराब संबंधी कोई दस्तावेज वो पुलिस को नहीं दिखा पाए।
वर्जन::
ट्रक से करीब 182 पेटियां अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। सीआईए टीम ने दो आरोपियों को काबू भी किया। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए शराब के केबिन के ऊपर सीमेंटेड टाइलें बिछाई गई थी। आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बिल्टी की जांच भी करेगी।

सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
वर्जन::
सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक ट्रक शहर से गुजरने वाला है। इस आधार पर हमने नाकाबंदी कर ट्रक को रुकवा लिया। ट्रक की बॉडी की जांच करने पर नीचे बनाए गए केबिन से 182 पेटियां अवैध शराब की बरामद हुई। आगामी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों व शराब से भरे ट्रक को हमने सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया।
हितेंद्र दांगी, सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed