{"_id":"5ababab44f1c1bec3f8b5564","slug":"91522186932-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के डेयरी व सल्\nलारा मोहल्\nले में पानी की किल्\nलत का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के डेयरी व सल् लारा मोहल् ले में पानी की किल् लत का मामला
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 27 आरओएच 25 : सल्लारा मोहल्ले में मंगलवार शाम पानी का इंतजार करती महिलाएं व पड़े खाली बर्तन।
फ्लैग : सल्लारा व डेयरी मोहल्ले में पानी के संकट का मामला
हेडिंग : मंत्री के आश्वासन के बाद भी 10 गलियों में पानी आया न अधिकारी
: एक घंटे का आश्वासन, 45 मिनट ही आया 70 प्रतिशत एरिया में पानी
: सोमवार को लोगों ने प्रजापति चौक पर रोका था मंत्री का काफिला
: बुधवार शाम तक का दिया हुआ है लोगों ने विभाग को अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
शहर के सल्लारा व डेयरी मोहल्ले में पानी की किल्लत मंगलवार को भी जारी रही। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर के आश्वासन के बावजूद मंगलवार को एक घंटे की जगह 45 मिनट ही 70 प्रतिशत एरिया में पानी आया। जबकि 10 गलियों में एक बूंद भी नहीं पहुंची। न ही कोई अधिकारी कारण जानने आए। इससे लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी है।
मोहल्ला निवासी सतीश प्रजापति, मुकेश चहल व कैलाश प्रधान ने बताया कि दोनों मोहल्लों में पांच दिन से पानी नहीं आ रहा था। सोमवार को उन्होंने मंत्री का काफिला रोक कर समस्या रखी। मंत्री ने फोन करके न केवल अधिकारियों को तलब किया, बल्कि हिदायत दी कि पानी की व्यवस्था कराएं। इसके बाद एक्सईएन, एसडीओ और जेई मौके पर पहुंचे थे। भरोसा दिया था कि मंगलवार से 31 मार्च तक सुबह एक घंटे पानी आएगा। जबकि एक अप्रैल से दोनों समय पानी की सप्लाई होगी। लोगों का कहना है कि मंगलवार सुबह साढ़े 3 बजे 45 मिनट ही पानी आया, जबकि पहले 20 से 25 मिनट आता था। अधिकारियों ने 60 मिनट पानी सप्लाई का वादा किया था।
यहां नहीं आया पानी
सल्लारा मोहल्ले में प्रजापति धर्मशाला से पूर्व पार्षद प्रदीप वाली गली, प्रधान किशोरी के घर से महंत उर्मिला की कोठी तक की गली, शिव मंदिर से पप्पू करने वाले तक गली, पूर्व पार्षद प्रदीप की कोठी से श्मशान घाट तक की गलियां और डेयरी मोहल्ले में कुएं से श्मशान घाट तक की सभी गलियां शामिल हैं।
विज्ञापन
खाली बर्तन निहारती रही महिलाएं
सल्लारा मोहल्ले की महिलाओं को उम्मीद थी कि सुबह 15 मिनट की कटौती हुई है। इसके बदले में अधिकारी शाम को पानी छोड़ सकते हैं। महिलाएं नलों के बाहर खाली बर्तन रखकर बैठी रही, लेकिन पानी नहीं आया।