फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तनाव सभी रोगों की जड़ : डॉ. राजीव

तनाव सभी रोगों की जड़ : डॉ. राजीव

Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
तनाव सभी रोगों की जड़ : डॉ. राजीव
फोटो नंबर : वीएस 2
विज्ञापन


तनाव सभी रोगों की जड़ : डॉ. राजीव
हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
तनाव सभी रोगों की मुख्य जड़ है। वर्तमान में स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, पौष्टिक आहार लेने व शांत रहने की आश्यकता है। यह कहना है एमडीयू के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राजीव शर्मा का। वे मंगलवार को सेंटर फॉर मेडिकल बायो टेक्नोलॉजी की ओर से हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में बोल रहे थे।
कार्यशाला में डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों व डेलीगेट्स को स्वस्थ जीवन शैली जीने का मूलमंत्र देते हुए कहा कि बदलती जीवन शैली में मनुष्य तनाव के घेरे में फंसता जा रहा है। इसकी वजह से बीमारियों में भी इजाफा हो रहा है। कुलसचिव जितेंद्र कुमार भारद्वाज ने कहा कि बिना स्वास्थ्य के जीवन में किसी भी चीज का आनंद नहीं लिया जा सकता। प्रतिदिन व्यायाम करने व खानपान में पौष्टिक तत्वों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। सेंटर फॉर मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी की निदेशक प्रो. पुष्पा दहिया ने कार्यशाला की पृष्ठ भूमि पर प्रकाश डालते हुए जीवन में हेल्थ एंड हाइजीन का महत्व समझाया।
विज्ञापन

पीजीआईएमएस के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. मधु शर्मा ने वूमेन हेल्थ एंड हाइजीन विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि महिलाओं में स्वास्थ्य के बारे में जागरुकता फैलाने की जरूरत है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाएं खानपान में लापरवाही न बरतें और पौष्टिक भोजन लें। आयोजन कमेटी के सदस्य प्राध्यापक डॉ. अमिता सुनेजा डांग, डॉ. अनिल कुमार व डॉ. रश्मि भारद्वाज ने आयोजन सहयोग दिया। इस मौके पर सेंटर फॉर बायो टेक्नोलॉजी के निदेशक प्रो. एके छिल्लर, जेनेटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. जेपी यादव व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed