{"_id":"5aaed5a64f1c1b21578b575c","slug":"91521407398-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्रालय तक पहुंची ट्रेन में जुआ खेलने के मामले की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्रालय तक पहुंची ट्रेन में जुआ खेलने के मामले की गूंज
Updated Mon, 19 Mar 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो : 14
रेल मंत्रालय तक पहुंची ट्रेनों में जुआ खेलने के मामले की गूंज
अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ किया था खबर को प्रकाशित
दैनिक रेल यात्री संघ ने ट्वीट कर की मामले की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रेनों में जुआ खिलाने के मामले की गूंज रेल मंत्रालय तक जा पहुंची है। दैनिक रेल यात्री संघ ने ट्वीट कर रेल मंत्रालय को मामले की शिकायत की है। जुआ खेलने वालों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अमर उजाला ने अपने 12 मार्च के अंक में माईसिटी के पेज नं एक पर आरपीएफ जीआरपी थाने से चंद कदम की दूरी पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन बनी जुए का अड्डा नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। विभागीय अधिकारियों ने मामले की जांच कराने की बात कहीं थी। ट्रेनों में चल रहे जुए के अड्डे के मामले को लेकर दैनिक रेल यात्री संघ रोहतक व दिल्ली के प्रवक्ता सतपाल सिंह हाड़ा, मनोज कुमार आदि ने रेल मंत्री व रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। सतपाल ने बताया कि यदि जल्द ही जुआ खेलने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो दैनिक रेल यात्री संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। आरपीएफ एसपी संतोष कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।