फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दो सूने घरों से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

दो सूने घरों से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी

Thu, 08 Feb 2018 01:25 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
दो सूने घरों से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
दो सूने घरों से उड़ाए लाखों के गहने और नकदी
विज्ञापन

यमुनानगर। चोरों ने शहर की विकास नगर कॉलोनी और गुरु तेगबहादुर नगर में दो सूने घरों को निशाना बनाकर लाखों के गहने और हजारों की नकदी चोरी कर ली । विकास नगर कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात के दौरान परिवार ज्वाला जी गया हुआ था। यहां पर वारदात को अंजाम देने वाले दो चोर पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। वहीं गुरुतेग बहादुर नगर में चोरी की घटना के समय परिवार शादी समारोह में गया था। यहां चोरों ने चार घंटे के भीतर घर के ताले तोड़ वारदात को अंजाम दिया। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विकास नगर कॉलोनी निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर का ताला लगाकर माता के दर्शनों को ज्वाला जी गए थे। मंगलवार देर रात वह वहां से वापस घर लौटे तो घर के मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अलमारी के लॉकर में रखी हजारों रुपये की नकदी, सोने व चांदी के करीब एक लाख रुपये के गहने व अन्य सामान गायब था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर आकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दो चोर :
विकास ने बताया कि पुलिस जांच के दौरान पता चला कि चोर उनके पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। फुटेज में रात के समय दो चोर आते व जाते हुए दिखाई दे रहे है। पुलिस ने इसी आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसर्ट
शादी समारोह में गया था परिवार, चार घंटे में चोर उड़ा ले गए छह हजार व गहने :
गुरू तेग बहादूर नगर निवासी कृष्ण ने फर्कपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच फरवरी को रात साढ़े आठ बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ समारोह में भाग लेने के लिए बाहर गया था। रात करीब साढे़ 12 बजे जब वे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो घर में रखी अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ हुआ था और सामान कमरे में बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से छह हजार रुपये की नकदी, सोने के टॉप्स, पायल व एक बैग और कुछ जरूरी दस्तावेज गायब मिले। उसने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed