फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   तीन माह से वेतन न मिलने पर पर भड़के हरियाणा सक्षम योजना में लगे युवा

तीन माह से वेतन न मिलने पर पर भड़के हरियाणा सक्षम योजना में लगे युवा

Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
तीन माह से वेतन न मिलने पर पर भड़के हरियाणा सक्षम योजना में लगे युवा
तीन माह से वेतन न मिलने पर पर भड़के हरियाणा सक्षम योजना में लगे युवा
विज्ञापन

जगाधरी। करीब तीन माह से वेतन न मिलने से भड़के हरियाणा सक्षम योजना में लगे युवाओं ने बुधवार को जगाधरी अनाजमंडी में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और फिर धरने पर बैठ गए। करीब ढाई घंटा धरना देने के बाद सक्षम युवा रोष मार्च निकालते हुए नेशनल हाईवे से होते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। योजना में लगे युवाओं ने जल्द वेतन न मिलने व अन्य मांगे पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन की अध्यक्षता सक्षम युवा यूनियन के प्रधान विपिन ने की।

विपिन, मनोज, सीमा, रीना देवी, दीपक ने बताया कि वे सभी सक्षम युवा एक नवंबर 2016 में चलाई गई सक्षम योजना के अधीन पंजीकृत है। पूरे यमुनानगर जिले में लगभग 7450 सक्षम स्नातक व परास्नातक पंजीकृत है। जिसमें से 2000 सक्षम ही अलग अलग डिपार्टमेंट में सरकारी विभागों के साथ जुड़े हुए है। इसके अलावा अन्य सक्षम साथी काम के इंतजार कर रहे है। जो युवा समक्ष योजना में कार्यरत है। उन सभी को पंजीकृत होने के बाद भी सौ घंटे का काम नहीं दिया जा रहा है। जिसको खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। उन्हें वेतन सही समय पर नहीं दिया जा रहा है और भत्ता भी समय पर नहीं दी जाता। उन्होंने बताया कि अब भी उन्हें करीब तीन माह से वेतन व मानदेय नहीं मिला। जब भी वह अधिकारी से मिलने गए, हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही दिया जाता है। जो युवा 35 वर्ष की सीमा पार करने वाले है। उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि समय समय पर मामले की जांच की जाए और युवाओं को वेतन समय पर दिया जाए। इस मौके पर हरप्रीत कौर, अर्पण कुमार, प्रवीन, राजेश कुमार, रीना देवी, विपिन, दीपक, सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed