{"_id":"5a7a17fb4f1c1ba32a8b616a","slug":"91517950971-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस चार्ज के नाम पर काटे गये 493 रुपये बैंक ने तीन साल बाद लौटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस चार्ज के नाम पर काटे गये 493 रुपये बैंक ने तीन साल बाद लौटाए
Updated Wed, 07 Feb 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
एसएमएस चार्ज के नाम पर काटे गये सेवानिवृत्त निरीक्षक के 493 रुपये तीन साल बाद लौटाए
- पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर सिटीजन का खाता होने के बावजूद दो खातों से काट लिये गये थे एसएमएस चार्ज केरूप में रुपये
- सेवानिवृत्त निरीक्षक ने अधिकारियों से की थी शिकायत, अब बैंक अधिकारियों ने इसे गलती मानते हुये रुपये वापस लौटाए
- बैंक के उप महाप्रबंधक ने पत्र भेजकर सेवानिवृत्त निरीक्षक से जताया खेद
महबूब अली
रोहतक।
पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सीनियर सिटीजन का खाता होने के बावजूद भी रोहतक के सेक्टर 3 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता व सेवानिवृत्त निरीक्षक के दो बैंक अकाउंट से 493 रुपये एसएमएस भेजने के नाम के काट लिये गये।
पीड़ित ने विभागीय अधिकारियों से मामले की शिकायत की तथा आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो तीन साल बाद बैंक अधिकारियों ने इसे अपनी गलती मानते हुये एसएमएस चार्ज के रूप में काटे गये रुपयों को न सिर्फ वापस लौटा दिया बल्कि इसके लिये खेद भी जताया। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होने की बात कहंी ।
रोहतक के सेक्टर 3 निवासी उम्मेद सिंह सामाजिक कार्यकर्ता व सहकारिता विभाग से रिटायर्ड निरीक्षक हैं। उन्होंने बताया कि उनका रोहतक के ही पंजाब नेशनल बैंक में सीनियर सिटीजन के दो बैंक खाते है। सीनियर सिटीजन को बैंक द्वारा एसएमएस पूरी तरह से नि:शुल्क भेजे जाते हैं। वर्ष 2014-15 में उनके एक खाते से 221 रुपये जबकि दूसरे खाते से 272 रुपये एसएमएस चार्ज के रूप में काट लिये गये। बार-बार मांग के बाद भी जब काटे गये रुपयेवापस नहीं दिये गये तो उन्होंने मामले की शिकायत रीजनल मैनेजर व बैंक के अन्य अधिकारियों से लिखित में की। बीती एक जनवरी को उनके दोनों बैंक अकाउंट में एसएमएस चार्ज के रूप में काटे गये सभी 493 रुपयों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
यहीं नहीं पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक श्रीकांत शर्मा ने उन्हें पत्र भेजते हुये कहा कि आपके दोनों अकाउंट से काटे गये रुपयों को लेकर हमें खेद है। भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी। बीती 1 जनवरी को काटे गये रुपये आपके अकाउंट में भेजे जा चुके है। यदि पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सीनियर सिटीजन के अकाउंट से एसएमएस चार्ज के रूप में रुपये काटे गये थे तो यह पूरी तरह से गलत है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाताधारक को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी
- मुकेश कुमार, एलडीएम, रोहतक
हमें तो जानकारी ही नहीं
इस संबंध में स्थानीय पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया। मगर हैरत की बात है कि उन्हें यह जानकारी ही नहीं थी कि सीनियर सिटीजन के खाताधारक से एसएमएस चार्ज नहीं लिया जाता है। कहा कि एक घंटे में जानकारी कर बताया जाएगा। इसके बाद बार-बार कॉल करने के बाद भी रिसीव नहीं की गई।
सामाजिक कार्यकर्ता है उम्मेद सिंह
उम्मेद सिंह सामाजिक कार्यकर्ता है। पूर्व में उन्होंने जहां कई लोगों को विधवा, वृद्घा व विकलांग पेंशन बनवाने में सहयोग किया। वहीं रिटायर्ड फौजियों व उनकी पत्नियों को मिल रही कम पेंशन को ठीक कराया। कई बार उम्मेद सिंह को सामाजिक संगठन भी सम्मानित कर चुके हैं।
इन एकाउंट से नहीं लिया जाता एसएमएस चार्ज
रोहतक की स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक एसपी गुप्ता ने बताया कि सीनियर सिटीजन के अलावा विद्यार्थी, सैलरी बेस अकाउंट या फिर 25 हजार से अधिक रुपये बैंक अकाउंट में रखने वालों का एसएमएस चार्ज नहीं काटा जाता है।
तीन माह में कटते हैं 15 रुपये
बैंक अधिकारियों ने बताया कि खाताधारकों के बैंक अकाउंट से तीन माह में एसएमएस के 15 रुपये काटे जाते हैं। रुपये कटते ही तुरंत ही उपभोक्ता के पास मैसेज भेज दिया जाता है।
फोटो
एलडीएम- मुकेश कुमार
पीड़ित उम्मेद सिंह
उप महाप्रबंधक द्वारा रिटायर्ड निरीक्षक के पास भेजा पत्र
----