फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   सरकार को जगाने का हो चुका काम, अब होगी भगाने की तैयारी

सरकार को जगाने का हो चुका काम, अब होगी भगाने की तैयारी

Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
सरकार को जगाने का हो चुका काम, अब होगी भगाने की तैयारी
फरवरी में शुरू होने वाली रथ यात्रा की सफलता के लिए ग्रामीणों से मिले पूर्व सीएम, बोले
विज्ञापन

सरकार को जगाने का हो चुका काम, अब होगी भगाने की तैयारी
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को रोहतक के पोलंगी, रुड़की, मुंगाण, बखेता, हुमायूंपुर, कंसाला, आसन और भालौट गांवों में जनसभाएं कर प्रदेश की राजनीति में गर्मी ला दी है। होडल से शुरू होने वाली रथयात्रा की शुरुआत करने से पहले उन्होंने मंगलवार को एक बार फिर लोगों का मन टटोला और वर्तमान की भाजपा सरकार तथा कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में हुए कामों पर सीधा समीक्षात्मक संवाद किया। उन्होंने कहा कि वह अब तक सरकार को जगाने का काम कर चुके हैं अब इस सरकार को भगाने की तैयारी की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि तीन साल तक उन्होंने लगातार सरकार को जगाने का प्रयास किया। अब तक सरकार नहीं जागी, इस पर अब निर्णय लिया है कि प्रदेश में रथ यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरूआत से पहले वह जनता का आशीर्वाद और सहयोग मांगने आए हैं। यह यात्रा होडल से शुरू होगी और चुनाव होने के समय तक चलेगी और सीधा चंडीगढ़ रुकेगी। केंद्र में भाजपा शासन का यह आखिरी साल है, लेकिन प्रदेश में जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं ऐसी संभावनाएं हैं कि इसी साल के आखिरी में लोकसभा के साथ ही प्रदेश के विधानसभा चुनाव करा दिये जाएं। वहीं बिजली के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में लगभग 44,000 करोड़ रुपये की लागत से बिजली के 5 नये प्लांट लगवाए और 8,000 मेगावाट बिजली पैदा करने का काम किया। इसके अलावा 1600 करोड़ रुपये के बिजली के बिल माफ किये, बिजली सस्ती की तथा अपने 10 साल के कार्यकाल में कभी बिजली की कमी नहीं होने दी। लेकिन 4 साल में भाजपा सरकार ने 1 भी यूनिट बिजली बनाने काम किया हो तो बताएं। बल्कि झाड़ली और यहां की हरियाणा के हिस्से की बिजली को केंद्र सरकार को सरेंडर करने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में 27,000 करोड़ रुपये से 2,000 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाने का काम किया। जबकि भाजपा सरकार ने हर साल 11 किलोमीटर सड़क बनाने का भी काम नहीं किया। किसानों को कांग्रेस के कार्यकाल में गन्ने की कीमत 310 रुपये देने के अलावा 3,82,000 गरीब लोगों को 100-100 गज के प्लाट दिये। अब भाजपा सरकार पिछले 4 साल में एक भी नाम बता दे जिसे उसने घर बनाने के लिये प्लाट दिया हो, उल्टे इन्होंने बुजुर्गों की पेंशन और काट दी। उन्होंने हरियाणा में 35 नये विश्वविद्यालय बनाये ताकि बच्चे पढे़-लिखें आगे बढ़े, लेकिन भाजपा ने एक भी संस्थान नहीं खुलवाया। उन्होंने 5 नये मेडिकल कॉलेज बनाये, मेडिकल कालेज को विवि का दर्जा दिलाया और मुख्यमंत्री निशुल्क उपचार योजना शुरू की, लेकिन भाजपा सरकार ने इन सभी पर गर्त में डुबो दिया है।
विज्ञापन


हर गांव में हुआ जोरदार स्वागत
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का काफिला जिन गांवों से गुजरा वहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। मौके पर बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया। ग्रामीणों ने नारे लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र हुड्डा तुम आगे बढ़ों हम तुम्हारे साथ हैं। गांवों में ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व सीएम का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed