{"_id":"5a3961a74f1c1bee688c2c78","slug":"91513709991-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटैट परीक्षा: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटैट परीक्षा: डीसी
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ परीक्षा केंद्रों पर होगी एचटैट परीक्षा: डीसी
चरखी दादरी।
डीसी विजय कुमार सिद्प्पा ने मंगलवार को अपने कार्यालय में जिले के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने 23 व 24 दिसंबर को जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटैट) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान उसी पात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी, जिसे परीक्षा में बैठना है। इसके अलावा अन्य किसी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इस परीक्षा को नकल रहित संपन्न करवाने और बाहरी तत्वों को परीक्षा केंद्र से दूर रखने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए हैं। परीक्षा के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। सभी आठ परीक्षा केंद्रों के आस पास 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा केन्द्र के समीप किसी व्यक्ति को घातक हथियार या शस्त्र ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र के नजदीक फोटो स्टेट की दुकानें परीक्षा के समय बंद रहेंगी। उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केन्द्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उम्मीदवार को कोई भी इलेक्ट्रानिक सामान या मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है। जैमर व सुरक्षा के अन्य प्रबंध शीघ्र कर दिए जाएंगे। प्रशासन पूरी निगरानी रखेगा कि किसी भी स्तर पर परीक्षा केंद्र में नकल की संभावना ना हो। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि परीक्षार्थी अपने साथ आधार कार्ड, एक पहचान पत्र और कंर्फमेशन पेज लेकर आएं। परीक्षार्थी अपने साथ कोई भी सामान अंदर नहीं लेकर जा सकते। परीक्षार्थियों के लिए केन्द्र के बाहर व अंदर कक्षा कमरों में सिटिंग प्लान लगा दिया जायेगा। प्रत्येक डेस्क पर भी अनुक्रमांक लिखा जाएगा। हर एक कमरे में परीक्षार्थी की सुविधा के लिए दीवार घड़ी लगाई जायेगी। इस मौके पर एसडीएम ओमप्रकाश, नगराधीश मनीष कुमार फौगाट, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी धर्मबीर यादव, बीईओ जयप्रकाश, प्रकाश फौगाट, प्राचार्य आर एन यादव, प्रीत्तम फौगाट, विकास फौगाट, कार्यकारी अभियंता उदयवीर झांझडिया, भागीरथ, जितेन्द्र हुड्डा, डा. जयपाल सिंह, कृष्ण कुमार एसडीओ आदि उपस्थित थे।
दिव्यांग परीक्षार्थी को होगी सहायक ले जाने की छूट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अधीक्षक कुलदीप सिंह ने परीक्षा के प्रश्न पत्र ले जाने व ओएमआर शीट जमा करने आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग परीक्षार्थी को, जिसे अपने साथ सहायक ले जाने की अनुमति होगी, उसे अतिरिक्त समय दिया जायेगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए जिला प्रशासन की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। दादरी जिला में आर्यन्स स्कूल, के एन स्कूल, डीआरके स्कूल, आरईडी स्कूल, एससीआर स्कूल, एपीजे कालेज व जनता कालेज में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।