फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HHH

HHH

Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
HHH
पानी की उपलब्धता के बावजूद सूखे 42 जोहड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गर्मी में पशुओं के लिए वरदान एवं वॉटर चार्जिंग के लिए गांव में बने जोहड़ पंचायतों की निष्क्रियता से सूख गए हैं। ऐसे में पशुओं के सामने भी पीने के पानी का संकट हो गया है। जिले को निर्धारित 927 क्यूसेक नहरी पानी की बजाय 527 क्यूसेक पानी ही उपलब्ध हो पाता है। 73 वॉटर चैनल के माध्यम से 55 वॉटर वर्क्स को पानी दिया जाता है। इसके लिए 147 क्यूसेक नहरी पानी निर्धारित की हुई है। बाकी बचे 380 क्यूसेक पानी से सिंचाई एवं जिले के 166 जोहड़ों में पानी भरा जाता है। गर्मी के दिनों में आलम यह रहता है कि नहरी पानी से मुश्किल से पेयजल एवं जोहड़ भरने की व्यवस्था हो पाती है। गर्मी के सीजन में सिंचाई विभाग की तरफ से पानी उपलब्ध कराने के बावजूद 42 जोहड़ सूखे रह गए।

चैनल से जोहड़ तक नहीं बिछाई गई पाइप लाइन
सिंचाई विभाग की तरफ से गांवों के जोहड़ को भरने के लिए नहरों से पानी पहुंचाया जाता है। वहां से जोहड़ तक नहरी पानी लाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है। पानी छोड़ने से पहले सिंचाई विभाग पंचायत को पाइप लाइन बिछाने के लिए पत्र लिखता है। इस बीच इस वर्ष जिले की 124 गांवों की पंचायतों ने पाइप लाइन बिछाकर पानी से जोहड़ भर लिए। 42 पंचायतें पाइप लाइन का इंतजाम ही नहीं कर पाई। ऐसे में इन गांवों में पशुओं एवं वॉटर रिचार्ज की व्यवस्था बिगड़ना लाजिमी है। अब इसके बाद इन गांव के लोग अच्छे मानसून के भरोसे हैं।
विज्ञापन


हमारी ओर से सभी 166 जोहड़ भरने के लिए पानी दे दिया गया था। लेकिन 42 पंचायतें पाइप लाइन की व्यवस्था नहीं कर पाई। यदि पंचायतें पाइप लाइन बिछाए तो अभी भी पानी की आपूर्ति की जा सकती है। - प्रवीण कुमार दहिया, एसई सिंचाई विभाग, रेवाड़ी सर्कल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed