फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नकली शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

नकली शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
नकली शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार
नकली शराब बेचने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

चरखी दादरी।
अरुणाचल प्रदेश की नैना मार्का शराब को महंगे दामों की बोतल में भरकर बेचने के चौथे आरोपी को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। चरखी निवासी योगेश से शराब की मिलावटखोरी और तस्करी के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस इससे पहले योगेश के हिस्सेदार नीमली निवासी दिनेश और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपी योगेश से पुलिस उसके दूसरे प्रदेशों में शराब तस्करी के लिए जुड़े तारों का पुलिस पता लगाएगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो आगामी एक-दो दिन में ही प्रदेश से बाहर भी जिला पुलिस टीम दबिश दे सकती है।
गौरतलब है कि गत 15 अप्रैल को दादरी सीआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के लोहारू रोड स्थित पूर्ण नगर के एक मकान से अरुणाचल प्रदेश की नैना मार्का की शराब का जखीरा बरामद किया था। पुलिस को यहां से 80 पेटी नैना मार्का व 90 पेटी अन्य शराब बरामद हुई थी। इस दौरान पुलिस की पकड़ में आए नीमली निवासी दिनेश उर्फ दाना से पूछताछ करने पर गांव चरखी में भी अवैध शराब का जखीरा होने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने चरखी गांव में दबिश देकर बाहरी क्षेत्र स्थित एक मकान से 130 पेटी रॉयल स्टैग व 170 पेटी नैना मार्का की शराब बरामद की थी। दोनों जगहों पर छापामारी के दौरान पुलिस ने दिनेश उर्फ दाना, विक्की, प्रीतम व दिनेश को काबू किया था। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया था कि अरुणाचल प्रदेश से सस्ती शराब लाकर इसे वो महंगे दाम वाली शराब की खाली बोतल में भरते थे। उन्होंने कबूल किया था कि यह मिलावटी शराब राजस्थान और गुजरात भेजी जानी थी। पुलिस ने उस दौरान पकड़ी गई शराब की कीमत छह से सात लाख रुपये बताई थी जबकि इससे करीब 25 लाख रुपये की शराब तैयार की जानी थी। इतना ही नहीं इस मिलावटी शराब की सप्लाई जिले के विभिन्न शराब ठेकों पर भी होती थी। ठेकों पर तैनात कारिंदे कमीशन खोरी के चक्कर में अवैध शराब माफिया से मिलीभगत कर नकली शराब बेचते थे।
विज्ञापन

बाक्स: छह राज्यों की सुरक्षा में सेंधमारी कर शराब पहुंचाई थी जिले में
दोनों जगहों से पुलिस को जहां 470 पेटी शराब बरामद हुई थी तो वहीं करीब 4200 शराब की खोली बोतलें भी मिली थी। अरुणाचल प्रदेश की शराब जिले में पकड़े जाने से छह राज्यों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगे थे। पुलिस का अनुमान था कि आरोपी अरूणाचल प्रदेश से लाई गई शराब को आसाम-भूटान बॉर्डर से वाया बिहार, उत्तर-प्रदेश व दिल्ली से होकर हरियाणा के चरखी दारी जिले में लेकर पहुंचे थे। अब पांचवें आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस इस मामले में जांच के लिए अरुणाचल प्रदेश, गुजरात व राजस्थान की खाक भी छान सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
हमने दिनेश के हिस्सेदार योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में कुछ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। योगेश से पूछताछ चल रही है। जरूरत पड़ने पर प्रदेश के बाहर भी पुलिस टीम दबिश दे सकती है।
सुनील दलाल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed