फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   905 buses will run for 47 thousand CET candidates

Rohtak News: सीईटी के 47 हजार अभ्यर्थियों के लिए चलेंगी 905 बसें

Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 20 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
905 buses will run for 47 thousand CET candidates
रोहतक बस अड्डा। संवाद
रोहतक। सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) के लिए परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। जिले से 47 हजार अभ्यर्थियों ने सीईटी के लिए पंजीकरण किया गया था। इसके आधार पर सब डिपो से 905 बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन

26 व 27 जुलाई को प्रदेश भर के 13 लाख युवाओं के लिए सीईटी आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने परिवहन सुविधाओं को सुचारु रखने के लिए टीमें भी गठित की हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मशाला प्रबंधक ने बताया कि रोहतक जिले के अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र गुरुग्राम और फरीदाबाद में बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए रोडवेज, सहकारी समिति और स्कूली बसों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि रोडवेज की 140 बसें, सहकारी समितियों की 160 व शेष स्कूल की बसों को अभ्यर्थियों के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
प्रत्येक सब डिपो से मिलेगी बस सुविधा
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों के ब्लॉक अनुसार उनके सब डिपो से बसों की सुविधा मिलेगी। सांपला, कलानौर, महम व रोहतक से अभ्यर्थी बस में बैठक केंद्र पर पहुंच सकते हैं। सुबह 4 बजे के बाद से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

-------------
वर्जन
सभी सीईटी अभ्यर्थियों को बिना किसी परेशानी के समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया जाएगा। 47 हजार अभ्यर्थियों के लिए 905 बसें निर्धारित हुई हैं। बस अड्डा पर किसी प्रकार की दैनिक यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए भी बसों को अतिरिक्त रूप से रखा जाएगा।
- सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed