{"_id":"5f46a5448ebc3e17653c60d6","slug":"90-thousand-from-youth-s-credit-card-and-62732-rupees-from-girl-s-account-rohtakcity-news-rtk5706093132","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार और युवती की खाते से उड़ाए 62732 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार और युवती की खाते से उड़ाए 62732 रुपये
विज्ञापन
जिले में ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। साइबर ठगों ने युवक के क्रेडिट कार्ड से 90395 और एक युवती के खाते से 62732 रुपये की धोखाधड़ी की है। इस बारे में पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महाजन पड़ाव निवासी सुमित शर्मा ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 90 हजार 395 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। 11 अगस्त को उसके पास बैंक से फोन आया, जिन्होंने क्रेडिट कार्ड का 90395 रुपये का बिल ड्यू होने के बारे में बताया। सूचना मिलने पर सुमित बैंक गया। जिसके बाद बैंक कर्मचारियों ने सुमित को क्रेडिट कार्ड का बिल निकाल कर दिया। जिसमें 30 जून को 49995 व 40400 रुपये निकाले गए हैं।
वहीं दूसरी ओर मॉडल टाउन चौकी में दी शिकायत आशिमा अरोड़ा ने बताया कि 24 अगस्त को उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। जिस पर अज्ञात ने बात की और उसने कहा कि आईसीआईसीआई बैंक से बोल रहा है और बातों में उलझा कर कार्ड के पहले आठ नंबर व एक्सपायरी डेट पूछी। इसके बाद सीवीवी जानकारी ली और कार्ड से 62 हजार 732 रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।