Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9 trains operating to and from Rohtak will remain cancelled starting May 4.

Rohtak News: रोहतक से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें 4 मई से रहेंगी रद्द

Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
9 trains operating to and from Rohtak will remain cancelled starting May 4.
05 रोहतक रेलवे स्टेशन। संवाद
रोहतक। रोहतक स्टेशन से आवागमन करने वाली 9 ट्रेनें 4 मई से रद्द रहेंगी। साथ ही, 8 ट्रेनों का डायवर्जन दिल्ली किशनगंज की बजाय दिल्ली सराय रोहिला से रहेगा। रेलवे की ओर से दिल्ली डिवीजन के किशनगंज स्टेशन पर नए ईआई पैनल के साथ यार्ड के पुनर्निर्माण के संबंध में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीना ने बताया कि नई दिल्ली से चलकर दोपहर 12:20 बजे रोहतक पहुंचने वाली ट्रेन, रोहतक से दोपहर 2 बजे नई दिल्ली जाने वाली ट्रेन, दिल्ली जंक्शन से चलकर रोहतक होते हुए दोपहर 01:44 बजे जींद जाने वाली, जींद से चलकर रोहतक हुए सुबह 08:12 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेनें 5 मई से 14 मई के बीच में रद्द रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 11 से 12 मई, जींद से चलकर रोहतक होते हुए शाम 04:56 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 4 से 13 मई, दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 05:23 बजे जाखल जाने वाली 5 से 13 मई तक रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जाखल से चलकर रोहतक होते हुए सुबह 07:13 बजे दिल्ली जाने वाली ट्रेन 10 से 12 मई तक व दिल्ली से चलकर रोहतक होते हुए शाम 07:34 बजे नरवाना जाने वाली ट्रेन 10 मई को रद्द रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed