फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   9 thousand 334 boxes of liquor found less in inspection stock

निरीक्षण स्टॉक में शराब की 9 हजार 334 पेटी मिली कम

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
9 thousand 334 boxes of liquor found less in inspection stock
भालौठ गांव के पास गोदाम में रखी शराब की पेटियां। संवाद
रोहतक। सोनीपत रोड पर भालौठ के पास शराब के गोदाम का आबकारी विभाग व पुलिस की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में गोदाम के अंदर शराब की 9 हजार 334 पेटी कम मिली। इस संबंध में गोदाम संचालक नरेश के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को पंचकूला स्थित इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह व आबकारी विभाग के निरीक्षक बलवान सिंह ने भालौठ गांव के नजदीक स्थित शराब के गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जांच में नियमों के तहत मौजूद समय में 12 हजार 390 पेटी होनी चाहिए थी, लेकिन निरीक्षण में मात्र 2 हजार 956 पेटी ही मिली। 9 हजार 334 पेटी कम पाई गई। इसमें 3 हजार 78 पेटियों का चालान 22 दिसंबर को किया गया था, जिसके चलते गोदाम मालिक ने जुर्माना भी भर दिया था। अब बची 6 हजार 356 पेटियों के बारे में जब पुलिस ने गोदाम इंचार्ज से पूछताछ की तो उसने बताया कि शराब अपने तीन जोन के शराब ठेकों पर भेजी गई है। जनवरी माह की लाइसेंस फीस जमा न होने के कारण भेजी गई शराब का परमिट नहीं लिया जा सका।
विज्ञापन

गोदाम इंचार्ज बोला, बाहर नहीं भेजी शराब
छापे के दौरान पुलिस को शक था कि इतनी भारी मात्रा में शराब पड़ोसी राज्यों पंजाब व यूपी में चल रहे चुनाव के चलते बाहर तो नहीं भेज दी गई है। पूछताछ में गोदाम इंचार्ज ने कहा कि उसने जिले से बाहर शराब नहीं भेजी। आबकारी विभाग अब शराब ठेकेदार के तीन जोन के ठेकों पर जाकर रिकार्ड की छानबीन कर रहा है। आखिर वहां शराब है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
आबकारी विभाग की जांच में 9 हजार से ज्यादा शराब की पेटी कम मिली थी। जांच में पाया कि 3 हजार 78 पेटियों का जुर्माना पहले जमा हो चुका है। जबकि बची 6 हजार से ज्यादा पेटियों की जांच कर रहे हैं। इसके लिए ठेकों की रिकॉर्ड बुक देखी जाएगी।
- बलवान सिंह, इंस्पेक्टर आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed