{"_id":"5f68f5808ebc3ef47141b063","slug":"889-students-reached-118-schools-in-the-district-all-teachers-could-not-conduct-corona-investigation-rohtak-news-rtk574696393","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 118 स्कूलों में 889 विद्यार्थी पहुंचे, सभी शिक्षक नहीं करा पाए कोरोना जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 118 स्कूलों में 889 विद्यार्थी पहुंचे, सभी शिक्षक नहीं करा पाए कोरोना जांच
विज्ञापन
889 students reached 118 schools in the district, all teachers could not conduct corona investigation
- फोटो : RohtakCity
सरकार के निर्देश पर सोमवार को जिले के 118 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विद्यार्थियों के लिए खोले गए। पहले दिन 889 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। ज्यादातर स्कूल खाली रहे। कुछ में एक या दो विद्यार्थी ही आए। कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के इन विद्यार्थियों ने शिक्षकों के समक्ष अपनी शंकाएं रखी। जिनका शिक्षकों ने समाधान किया। ज्यादातर शिक्षक कोरोना जांच नहीं करा पाए। इस्माईला स्कूल में शिक्षकों के लिए कोरोना शिविर लगाया गया। इधर, शिक्षकों ने कोरोना काल में विद्यार्थियों को बुलाने पर एतराज जताते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल पहुंचना सुनिश्चित करने की आवश्यकता जताई। स्कूलों में पहुंचे शिक्षकों व विद्यार्थियों का थर्मल स्कैनिंग के जरिए तापमान मापा गया। हाथ सैनिटाइज कराए गए। इसके बाद ही उन्हें कक्षा में प्रवेश दिया गया। यहां कक्षाएं नहीं लगी, मगर विद्यार्थियों ने अपनी शंकाओं का समाधान जरूर मिला। शिक्षकों से हल जानने के बाद विद्यार्थी घर चले गए। शिक्षकों ने वहीं रुक कर अपनी कागजी कार्रवाई पूरी की।
कोरोना जांच महज कागजी कार्रवाई : एसोसिएशन
लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन ने सोमवार को ऑनलाइन बैठक कर शिक्षकों की कोरोना जांच को महज कागजी कार्रवाई करार दिया। एसोसिएशन के संरक्षण सुनील नेहरा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राज्य प्रधान अनिल अहलावत ने कहा कि शिक्षकों को बगैर पूर्व योजना व निश्चित स्थान तय किए कोविड जांच कराने के निर्देश हास्यास्पद है। अभिभावकों, विद्यार्थियों व प्रबंधन समिति की भी जांच कराना जरूरी है। राज्य सचिव योगेंद्र चाहर ने कहा कि जांच के इंतजाम दुरुस्त होने चाहिए। राज्य प्रधान सुरेश गोस्वामी ने कहा कि कुछ विद्यालयों में सारा स्टाफ बुलाया जा रहा है। यह नियमों के विपरीत है। विभाग केंद्र सरकार के स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर को अपनाए। इस मौके पर महावीर सिंह, जसवीर दलाल, इशम सिंह, बंसीलाल, बलजीत, संदीप अहलावत, वीरपाल, राजीव मान, आनंद रावत, डॉ. विद्या, सुनीता कुंडू, नरेश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।
इस्माईला में 44 शिक्षकों व ग्रामीणों की कोरोना जांच, एक महिला मिली पॉजिटिव
शहीद नायक रामनिवास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईला में शिक्षकों व ग्रामीणों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इसके लिए स्कूल में शिविर लगाया गया। प्राचार्य संदीप नैन बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांपला से डॉ. शिवानी व उनकी टीम नर्सिंग ऑफिसर सुनील कुमार, राजेश धनखड़, शांति, सरला व अन्य 44 ने रैपिड कोविड-19 टेस्ट किए। जांच में स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आई। गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। इस मौके पर प्राध्यापक नंदकिशोर, कमलेश नारा, सुषमा, राजेश, स्नेहलता, सीमा, राजरानी, जवाहर, संदीप सिम, राजेंद्र हेड टीचर मौजूद रहे।
विज्ञापन
स्कूलों में विद्यार्थी पहुंचे हैं। महम में 193, कलानौर में 150, लाखनमाजरा 53, सांपला में 57 और रोहतक में 436 विद्यार्थी स्कूल पहुंचे। शिक्षक भी रोटेशन के हिसाब से ड्यूटी पर पहुंचे। स्कूलों का दौरा करते हुए व्यवस्था का जायजा लिया। सभी जगह व्यवस्था दुरुस्त मिली। इस दौरान कोरोना को लेकर लोगों में डर नजर आया। जांच को लेकर सीएमओ से बात हो चुकी है।
-डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी।