{"_id":"67a3c7be840ace2cb3046140","slug":"881-students-appeared-in-super-100-exam-in-rohtak-district-rohtak-news-c-17-roh1020-594815-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: जिले में 881 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: जिले में 881 विद्यार्थियों ने दी सुपर-100 की परीक्षा
Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
05सीटीके33-गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड में परीक्षा देते विद्यार्थ
रोहतक। सुपर-100 लेवल एक की परीक्षा बुधवार को आयोजित की गई। इसमें कुल 1,022 विद्यार्थियों में से 881 विद्यार्थी उपस्थित और 141 अनुपस्थित रहे। यह परीक्षा जिले के 6 अलग-अलग स्कूलों में आयोजित की गई। गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल कलानौर, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाखन माजरा, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांपला, गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी रोड, पीएमश्री जीएसएसएस विद्यालय महम और राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार रोड में आयोजित की गई। विद्यार्थियाें ने बताया कि पेपर थोड़ा कठिन था, जिसमें कथन आधारित प्रश्न पूछे गए थे।
10वीं कक्षा में विद्यार्थियाें ने सुपर-100 की परीक्षा दी। सुपर-100 कार्यक्रम के तहत विद्यार्थी बिना किसी खर्च के आईटी, जेईई व नीट की तैयारी कर सकते हैं। परीक्षा का समय सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक रहा। जो विद्यार्थी लेवल एक परीक्षा पास करेगा, वह विद्यार्थी लेवल दो की परीक्षा में भाग लेगा। लेवल दो की परीक्षा अप्रैल माह में आयोजित की जाएगी।
समीर मान, जिला गणित विशेषज्ञ, रोहतक