फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   88 thousand rupees theft by two woman

ननद की शादी के लिए कपड़े व गहने लेने आई महिला के पर्स से 88 हजार रुपये चोरी

Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
88 thousand rupees theft by two woman
रोहतक। ननद की शादी के लिए शहर से कपड़े और गहने खरीदने आई झज्जर के गांव सिलानी की महिला के पर्स से उसके साथ मैक्स गाड़ी में सवार दो महिलाओं ने 88 हजार रुपये निकाल लिए। दिल्ली बाईपास पर जीप चालक को किराया देने के बाद देखा तो पर्स से रुपये गायब मिले। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झज्जर के सिलानी गांव निवासी पूजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी ननद की एक दिसंबर को शादी होने वाली है। उसके लिए कपड़े व गहने खरीदने थे। वह मंगलवार को घर से एक लाख रुपये लेकर निकली थी। रास्ते में गांव डीघल में बहन को 12 हजार रुपये देकर वह मैक्स गाड़ी में रोहतक आने के लिए सवार हुई। गाड़ी में पहले से बैठी दो महिलाए बैठी हुई थीं। सवार होते समय उन्होंने कहा कि आप बीच में बैठ जाओ, आपके साथ छोटा बच्चा है। पर्स कंधे पर टंगा हुआ था। महिलाओं ने मुझे अपने बीच में बिठा लिया। झज्जर बाईपास आकर उसने पर्स से पहले ही किराया निकाल लिया, उस समय तक पर्स में रुपये थे। दिल्ली बाईपास उतरने के बाद दोनों महिलाएं घुर घुर कर देखने लगीं और जल्दी से ऑटो में बैठकर चली गईं। इस दौरान उसने किराया देकर बाकी बचे रुपये बैग में डाले तो पर्स में रखे 88 हजार रुपये गायब मिले। इसके बाद उसने परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed