फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   88 thousand rupees cheated from businessman

कारोबारी से 88 हजार रुपये की ठगी

Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
88 thousand rupees cheated from businessman
रोहतक। शहर के वर्धमान एंक्लेव के इलेक्ट्रॉनिक्स मशीन के कारोबारी आशीष जैन से एक युवक ने गोवा जाने के लिए हवाई जहाज की टिकट बुक करने के नाम पर 88 हजार रुपये ठग लिए। कारोबारी को 23 नवंबर को परिवार सहित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जाना है। इस संबंध में सिविल लाइन थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आशीष जैन ने दी शिकायत में बताया कि उसे 23 नवंबर को शादी समारोह में गोवा जाना है, साथ ही 25 नवंबर की वापसी है। इसके लिए उसे हवाई जहाज की टिकट बुक करानी थी। उसने अपने एक दोस्त विकास से इसके लिए संपर्क किया। विकास ने एक युवक का नंबर दिया। युवक ने खुद को हवाई जहाज टिकट बुकिंग एजेंट बताया। 25 अक्तूबर को उसने सचिन नाम के युवक को टिकट बुक करने के लिए बोल दिया। इसके लिए 88 हजार की नकदी व दूसरे कागजात भेज दिए। चार-पांच घंटे तक सचिन यह कहकर टालता रहा कि थोड़ी देर में टिकट बुक हो जाएंगी। उसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। वह द्वारका स्थित उस बैंक में पहुंचा, जिस बैंक में पैसा भेजा गया था। बैंक मैनेजर ने खाते कि डिटेल देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed