फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   8:75 crore will go away from power crisis

8:75 करोड़ से दूर होगा बिजली संकट

Tue, 13 Jun 2023 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 13 Jun 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
8:75 crore will go away from power crisis
सुशील दड़क
विज्ञापन



रोहतक। बिजली किल्लत से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं को भविष्य में बिजली आपूर्ति संबंधी कोई समस्या न आए और पावर हाउस से लेकर ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त लोड न पड़े इसके लिए बिजली निगम ने ग्रामीण इलाके के लिए 8:75 करोड़ लाख रुपए की योजना का खाका तैयार किया है। जिसके लिए मुख्यालय से मंजूरी भी मिल गई है। आईआईएम, सिसरौली व करौथा मायना में 33 केवी के नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इस पर जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। वर्ष 2025 तक प्रोजक्ट पूरा कर विद्युत आपूर्ति चालू की जाएगी।

इस योजना में नए सब स्टेशन के निर्माण से लेकर पुराने स्टेशनों की क्षमता बढ़ाने और नई बिजली की लाइन बिछाने का खाका तैयार किया गया है। ताकि आने वाले समय में ग्रामीण इलाके के लोगों को बिजली की समस्या का सामना न करना पड़े। आईआईएम की तरफ कुछ निजी सोसाइटियों का भी काम जोरों पर है, अन्य कॉलोनियां भी तेज रफ्तार से विकसित हो रही है। यह विकसित सोसायटियां ग्रामीण इलाके से सटी हुई है। जल्द ही इनके तैयार होने पर ग्रामीण इलाका बिजली सप्लाई से प्रभावित न हो, इसके लिए जल्द ही सब स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन गांवों को होगा फायदा
आईआईएम की तरफ कॉलोनी व सोसाइटियाें का कार्य जोरो पर है, इसके साथ लगते गांव गरनावठी, बालंद समेत 10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को इसका फायदा मिलेगा। वहीं सिसरौली के साथ लगते गांव चमारिया, ब्राह्मणवास, जिंदरान के 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं व करौथा व मायना इन दोनों गांवों के बीच में एक 33 केवी सब स्टेशन स्थापित होगा। जिसमें दोनों गांवों समेत शिमली, सुनारिया व बड़ी सुनारिया के 25 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को इन सब स्टेशनों का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
सुनारिया में सब स्टेशन के लिए निगम देगा जमीन
33 केवी सब स्टेशन सुनारिया गांव में भी स्थापित किया जाएगा। जिसके लिए जमीन को लेकर चल रही बातचीत अभी पाइपलाइन में है। नगर निगम द्वारा यह जमीन मुहैया करवाई जानी है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन मुहैया करवाने के लिए निगम अधिकारियों से बातचीत चल रही है। जितनी जल्दी जमीन उपलब्ध होगी उतनी जल्दी से कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।


चार 33 केवी सब स्टेशनों के लिए मंजूरी मिल गई है। इनके जल्द निर्माण को लेकर कार्य प्रगति पर है। संपूर्ण तरीके से संचालन के लिए अन्य कार्यों पर भी काम किया जा रहा है। सुनारिया में जल्द जमीन मिलने के बाद वहां का भी निरीक्षण कर रिपाेर्ट मुख्यालय भेजी जाएगी ताकि सब स्टेशन निर्माण को शुरू करवाया जा सके।
रामप्रसाद, (सब डिविजनल ऑफिसर)एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed