{"_id":"5cb4f104bdec2213f01bf8b2","slug":"81555362052-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में प्रत्याशी नहीं खोज पा रहीं बाकी पार्टियां : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में प्रत्याशी नहीं खोज पा रहीं बाकी पार्टियां : सुभाष बराला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर बाकी दलों को हरियाणा में अपना उम्मीदवार खोजने में कठिनाई हो रही है। वह अपना प्रत्याशी ही नहीं खोज पा रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने सोमवार को राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए यह बात कही। उन्होंने दावा किया कि इन राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी हार के डर से चुनाव लड़ने से कतरा रहे हैं।
पार्टी कार्यालय पर मीडिया से बातचीत में बराला ने कहा कि एक पार्टी महज छह उम्मीदवार ही घोषित कर सकी है और बाकी दल भी उम्मीदवार घोषित करने में पीछे चल रहे हैं। रोहतक और हिसार सीट पर भाजपा को उम्मीदवार खोजने में हुई देरी और मशक्कत के सवाल के जवाब को वह गोलमोल कर गए। निवर्तमान सांसद दीपेंद्र हुड्डा की टिप्पणी कि भाजपा ने रोहतक पर अपना प्रत्याशी थोपा है, पर बराला ने कहा कि वह घबराए हुए हैं। अलग-अलग बयान दे रहे और उनकी बेचैनी उनके बयानों में सामने आ रही है।
अरविंद शर्मा को लेकर पार्टी में कोई विरोध नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने रोहतक से अरविंद शर्मा के नाम की घोषणा पर कुछ भाजपा नेताओं के विरोध की बात को दरकिनार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोई विरोध नहीं है, सभी कार्यकर्ता एकजुट हैं।
विज्ञापन
बृजेंद्र सिंह को टिकट देना परिवारवाद नहीं
प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री के बेटे को टिकट दिए जाने को परिवारवाद से जोड़े जाने को यह कहकर टाल दिया कि इस बात में कोई दम नहीं है। बीरेंद्र सिंह पहले ही अपने पद से इस्तीफा देकर सब साफ कर चुके हैं।