{"_id":"5c744f3cbdec2273896365b5","slug":"81551126332-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्हेली में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्हेली में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों से मारपीट का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। अवैध कॉलोनी की नींव उखाड़ने गए निगम की बिल्डिंग ब्रांच के चार अधिकारियों सन्नी कुमार, जितेंद्र गुलिया, शशिकांत व राजीव विज से मारपीट के मामले में एससी-एसटी एक्ट न लगाने के विरोध में सोमवार को निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। क्योंकि मामले में गिरफ्तार आरोपी कुलदीप व धर्मेंद्र को गिरफ्तारी के बाद जमानत भी मिल गई। निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जांच अधिकारी एएसआई प्रकाशचंद के खिलाफ कार्रवाई न होने तक एक मार्च से निगम कार्यालय पर ताला जड़कर कामकाज पूरी तरह ठप करने की चेतावनी दी है।
निगम कर्मचारियों के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि निगम की टीम कन्हेली गांव में अवैध निर्माण गिराने गई थी। वहां पर निगम की टीम में शामिल चारों बिल्डिंग इंस्पेक्टर से मारपीट, हाथपाई व गाली गलौज किया गया। साथ ही एक बिल्डिंग इंस्पेक्टर सन्नी कुमार को जातिसूचक शब्द कहे। इसके बावजूद जांच अधिकारी प्रकाशचंद ने केस के अंदर एससी-एसटी एक्ट नहीं लगाया। रविवार को मामले में आरोपी कन्हेली निवासी कुलदीप व धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। पेशी के बाद दोनों आरोपियों को जमानत मिल गई। इसकी सूचना सोमवार सुबह निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को लगी। उन्होंने न केवल अपना काम छोड़ दिया, बल्कि दूसरी ब्रांचों के कर्मचारियों को बाहर निकाल कर पार्क में धरना शुरू किया।
28 फरवरी को शाम पांच बजे तक आने वालों का होगा ब्याज माफ
हड़ताली कर्मचारियों व अधिकारियों ने सोमवार सुबह निगम आयुक्त से बात की। आयुक्त ने पुलिस के अधिकारियों से बात की। पुलिस प्रशासन से दो घंटे का समय मांगा गया, लेकिन कोई कार्रवाई न होने के बाद निगम के अधिकारियों में रोष फैल गया और उन्होंने नागरिक सुविधा केंद्र में टैक्स जमा कर रहे कर्मचारियों को बाहर निकाल दिया। इसके चलते टैक्स जमा कराने के लिए लाइन में लगे लोग आयुक्त आरएस वर्मा से मिले। आयुक्त ने कहा कि जो लोग लिखित में देकर जाएंगे कि वह सोमवार को टैक्स जमा कराने आये थे, लेकिन टैक्स नहीं लिया गया। सिर्फ उन्हें ही ब्याज माफी की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
एएसपी अंशु ने जांच अधिकारी एएसआई प्रकाश के खिलाफ विभागीय जांच का भरोसा दिया है। इसके कारण 28 फरवरी तक हड़ताल टाल दी गई है। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो एक मार्च को पूरे शहर में सफाई का कार्य बंद कर निगम को ताला जड़ देंगे।
-संजय बिड़लान, प्रधान नगर निगम कर्मचारी
मामले की जांच पड़ताल कर साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपियों कुलदीप व धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में एससी-एसटी एक्ट नहीं लगाया गया है।
-इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी