फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे

Mon, 25 Feb 2019 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खेल परिसर में अखिल भारतीय अंतर विवि कराटे प्रतियोगिता चल रही है। प्रतियोगिता के पांचवें दिन पुरुष वर्ग की एकल काता और महिला वर्ग की टीम कुमिते स्पर्धाएं खेली गईं। एकल काता में वाराणसी की एमजीकेवी विवि और टीम कुमिते में हिसार की गुरु जंभेश्वर विवि की टीमें प्रथम रहीं।
विज्ञापन

एमडीयू के मंगलसेन जिम्नेजियम हॉल में चल रही महिला एवं पुरुष वर्ग की ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप के पांचवें दिन के खेलों का शुभारंभ हरियाणा कराटे संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा और एमडीयू के खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल ने किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की एकल काता स्पर्धा में वाराणसी स्थित एमडीकेवी विवि का रोशन यादव पहले, इलाहाबाद स्थित एसएचयूएटीएस के गौरंग तिवारी दूसरे, लखनऊ विवि के वीरू रासाली व बैंगलोर विवि के संतोष टी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग की टीम कुमिते में हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विवि की टीम पहले स्थान पर, भोपाल विवि की टीम दूसरे और एमडीयू व चंडीगढ़ स्थित पंजाब विवि की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अशोक कुमार, डॉ. मनोज गोयल, महेंद्र पुनियानी, वीरेंद्र ढुल, सुभाष शर्मा, मनीष सिंह, विजय कुमार, ओम, नरेंद्र, रामानंद, डॉ. शकुंतला देवी, योगेश कालड़ा, सुशील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed