{"_id":"5c6f1560bdec2259b05bca32","slug":"81550783840-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालिक ने नहीं दी भैंस, जेजे कालोनी में घर जाकर भैंस के आगे बीन बजाकर आए एनएचएम कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालिक ने नहीं दी भैंस, जेजे कालोनी में घर जाकर भैंस के आगे बीन बजाकर आए एनएचएम कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालिक ने नहीं दी भैंस, जेजे कालोनी में घर जाकर भैंस के आगे बीन बजाकर आए एनएचएम कर्मचारी
मांगों को लेकर 17 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं एनएचएम कर्मचारी, मांगों की अनदेखी पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो।
सिरसा। मांगों को अनसुना करने के कारण एनएचएम कर्मचारियों ने ‘भैंस के आगे बीन बजाने’ के मुहावरे के तहत वीरवार को कर्मियों ने हड़ताल के दौरान भैंस के आगे बीन बजाई। भैंस मालिक ने एनएचएम कर्मचारियों को भैंस देने से इंकार कर दिया था। इसलिए कर्मचारियों को भैंस मालिक के घर पर जाकर भैंस के आगे बीन बजानी पड़ी। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
एनएचएम के कुछ कर्मचारी करीब सवा एक बजे जेजे कॉलोनी में खुद मालिक के घर गए और वहां भैंस के आगे बीन बजाई। वहीं वीरवार को हड़तालियों के समर्थन में जिले की आशा वर्कर्स ने सहयोग दिया और कहा कि जब तक एनएचएम कर्मियों की मांगे पूरी नहीं हो जाती। तब तक सभी आशा वर्कर्स उनके साथ हड़ताल पर रहेगी। हड़ताल के दौरान जेजेपी और कांग्रेस नेता वहां पहुंचे और उनको समर्थन दिया। दोनों दलों के नेताओं ने अपनी चुनावी रोटियां सेंकते हुए कहा कि हमारी सरकार आते ही हमारी सरकार सभी कर्मियों को नियमित कर देगी। जेजेपी निर्मल सिंह मलडी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों को जानबूझ कर परेशान कर रही है। वहीं एनएचएम के प्रधान कुदंन गावडिया ने कहा कि हमारे यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती। सरकार से मांग करते हुए बताया कि हमें सरकार को सेवा सुरक्षा, 7वां वेतन आयोग, नियमितीकरण मुहैया करवानी चाहिए। ये सभी हमारे मौलिक अधिकार का एक हिस्सा हैं जो हर वर्ग के कर्मचारी को मिलनी चाहिए। अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती हैं तो आने वाले समय में हम सभी कर्मचारी यूनियन मिलकर सरकार को अपनी ताकत दिखा देगें।