फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   नगर निगम की खबर...-Cordination

नगर निगम की खबर...-Cordination

Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की खबर...-Cordination
पांचों मेयर की सीट भाजपा के लिए बनी प्रतिष्ठा सवाल, दूसरे जिलों के संगठन पदाधिकारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

पानीपत। विधानसभा के चुनाव में दूसरे प्रदेश से आकर भाजपा नेताओं के चुनाव में प्रचार करने व व्यवस्था देखने की ड्यूटी की बात तो आपने सुनी होगी। अब उसी तर्ज पर भाजपा इस बार अपने मेयर के चुनाव में प्रयोग कर रही है। अलग-अलग क्षेत्र से संगठन पदाधिकारियों की वर्तमान में जहां चुनाव हो रहे हैं वहां ड्यूटी लगाई जा रही है।
भाजपा नेताओं को संगठन की ओर से इस बात की जानकारी दे दी गई है। प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला मंगलवार को रोहतक कार्यालय में इनके साथ बैठक करेंगे। दूसरे जिले के भाजपा नेताओं को चुनाव में लगाया जा रहा है। उनके जाति व रिश्तेदार के साथ जिले से दूरी को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पंजाबी मतदाता अगर जिस वार्ड में ज्यादा हैं तो उस वार्ड में पंजाबी पार्षद को लगाया गया है।
विज्ञापन

पचकूला, अंबाला को यमुनानगर व कैथल, कुरुक्षेत्र के नेताओं को करनाल, सोनीपत, फरीदाबाद को पानीपत लगाया है। गुरुग्राम के पार्षद व मेयर को रोहतक लगाया गया है। इसके साथ ही मंत्रियों व विधायकों को अलग-अलग लगाया गया है। रोहतक में होने वाली बैठक के बाद नेताओं को मेयर के चुनाव तक अलग-अलग क्षेत्र में रहना होगा। इसमें बहुत से नेता ऐसे हैं जो हैदराबाद में हुई बैठक में शामिल होकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पहले वह राजस्थान के चुनाव में गए हुए थे। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले पांच सीट पर मेयर का चुनाव पार्टी के लिए अहम है। सरकार ने अपनी नब्ज टटोलने का भी पूरा प्रयास कर रही है। इन चुनाव के परिणाम पर दिल्ली में बैठे आकाओं की नजर है। चुनाव परिणाम से विपक्ष पार्टी अपनी रणनीति तय करेगी। प्रदेश में पहली बार मेयर का चुनाव सीधे जनता करेगी। पांचों स्थानों पर विपक्षी पार्टियों ने अपनी विसात बिछा रखी है।

वर्जन
नगर निगम चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन के पदाधिकारी व पार्षदों की अलग-अलग बैठक बुलाई गई। जिसे संगठन मंत्री सुरेश भट्ट व महामंत्री संजय भाटिया व अन्य पदाधिकारी लेंगे। बैठक के दौरान चुनाव में ड्यूटी लगाई गई ड्यूटी की जानकारी दी जाएगी । चुनाव में उनकी क्या जिम्मेदारी होगी उसके विषय पर चर्चा होगी।
-सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed