फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   मुनीम से 20 लाख लूटने के बाद चारों दोस्तों ने की थी पार्टी, ब्रांडेड पैंट-शर्ट और जूते भी खरीदे

मुनीम से 20 लाख लूटने के बाद चारों दोस्तों ने की थी पार्टी, ब्रांडेड पैंट-शर्ट और जूते भी खरीदे

Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
मुनीम से 20 लाख लूटने के बाद चारों दोस्तों ने की थी पार्टी, ब्रांडेड पैंट-शर्ट और जूते भी खरीदे
मुनीम से 20 लाख लूटने के बाद चारों दोस्तों ने की थी पार्टी, ब्रांडेड पैंट-शर्ट और जूते भी खरीदे
विज्ञापन

सिरसा। बैंक से पैसे निकलवाकर आ रहे मुनीम से 20 लाख रुपये लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपी बलकार व अभय से पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि लूट की सारी साजिश सुनील निवासी गांव रंगड़ी ने रची थी। सुनील ने इस साजिश को अंजाम तक पहुंचाने के लिए बलकार, अभय व संजीव को अपने साथ मिलाया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ये नहीं पता था कि मुनीम अविनाश ने बैंक से 20 लाख रुपये निकलवाए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद वे सभी गांव रंगड़ी पहुंचे और बैग खोलकर देखा तो सभी हैरान रह गए। बैग में 20 लाख रुपये मिले, इसके बाद चारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। चारों ने पांच-पांच लाख रुपये आपस में बांटने के बाद पार्टी की। इससे पहले बाजार में जाकर एक जैसे ब्रांडेड पैंट- शर्ट व जूते खरीदे। खरीदारी में खुलकर पैसा खर्च करने के बाद रात को चारों अपने-अपने ठिकाने पर चले गए।
एसपी ऑफिस में बुधवार दोपहर मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी हेड क्वार्टर रविंद्र सिंवर व सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्ट दलेराम ने बताया कि गांव रंगड़ी निवासी सुनील प्रॉपर्टी डीलर अनुपम सिंगला की दुकान में पहले काम किया करता था। उसे मालूम था कि मुनीम अविनाश अक्सर बैंक से रुपये निकलवाने जाता है। इसलिए उसने लूट की साजिश रची। उसने इस साजिश में अपने दोस्त बलकार, अभय व संजीव को अपने साथ मिला लिया। साजिश को सफल अंजाम तक पहुंचाने के लिए चारों ने मुनीम अविनाश पर नजर रखनी शुरू कर दी। सोमवार को चारों मुनीम अविनाश का पीछा करते हुए एसबीआई मेन ब्रांच तक पहुंच गए। सुनील बैंक के बाहर छुपकर अविनाश पर नजर रखने लगा और बलकार, अभय व संजीव गली के नुक्कड़ पर बाइक लेकर खड़े हो गए। सीआईए प्रभारी दलेराम ने बताया कि जैसे ही अविनाश बैंक से बाहर निकला सुनील ने अपने साथियों को फोन कर दिया। इसके बाद तीनों ने अविनाश को गली में घेर लिया और तेजधार हथियार से उसपर हमला करके रुपयों से बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

तीन दिन का रिमांड मिला
बुधवार दोपहर सीआईए ने आरोपी अभय निवासी गांव केलनियां व बलकार निवासी गांव चौबुर्जा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस दोनों से वारदात में प्रयुक्त हथियार, बाइक की बरामदगी करेगी। लूटी गई राशि में से पुलिस आरोपियों से 10 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है पूरा घटनाक्रम
पुराना जेल ग्राउंड निवासी अनुपम सिंगला की अनाज मंडी में बाबा रामदेव ट्रेडिंग कंपनी के नाम से प्रोपर्टी का कारोबार है। कंपनी में बतौर मुनीम कंगनपुर रोड निवासी अविनाश व पटेल बस्ती निवासी जीतू काम करते हैं। सोमवार को अनुपम सिंगला ने एक फर्म को पेमेंट देनी थी। अनुपम सिंगला ने मुनीम अविनाश बाइक व जीतू को एसबीआई मेन ब्रांच से रुपये निकलवाने के लिए भेजा। अविनाश बाइक पर व जीतू स्कूटी पर सवार होकर सुबह साढ़े 11 बजे बैंक में पहुंचे। दोनों ने बैंक से 38 लाख रुपये निकलवाए। दोनों ने 18 लाख रुपये एक बैग में डाले व दूसरे बैग में 20 लाख रुपये। करीब साढ़े 12 बजे मुनीम जीतू 18 लाख रुपये वाला बैग अपनी स्कूटी में डालकर बैंक से रवाना हुआ और अविनाश 20 लाख रुपये से भरा बैग लडेकर। बैंक के मेन गेट से बाहर निकलते ही सुविधा मार्ग के मोड पर दो बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने अविनाश की बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। इतने में एक बाइक पर सवार एक यहां पहुंच गया। तीनों ने अविनाश पर तेजधार हथियार से हमला करके रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed