{"_id":"5b1064d04f1c1bf76e8b598d","slug":"81527801040-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए सत्र की तैयारी , छह जून से शुरू हो जाएंगे कॉलेजों में एडमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए सत्र की तैयारी , छह जून से शुरू हो जाएंगे कॉलेजों में एडमिशन
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए सत्र की तैयारी, छह जून से शुरू हो जाएंगे कॉलेजों में एडमिशन
अमर उजाला ब्यूरो
सांपला।
कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया छह जून से शुरू हो जाएगी। वीरवार को उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आदेश जारी हो गए हैं। प्रवेश की अंतिम तारिख 22 जून तय की गई है। उसे बाद लेट फीस के साथ ही प्रवेश मिलेगा।
दोनों कॉलेजों में आठ सौ सीट -
कस्बे के सरछोटूराम राजकीय कन्या कॉलेज व राजकीय कॉलेज में बीए, बीकॉम व बीएससी की करीब आठ सौ सीट हैं। इस बार 12वीं का शिक्षा बोर्ड का रिजल्ट अच्छा होने की वजह से सभी सीटें पूरी होने की उम्मीद है।
ऑनलाइन होंगे प्रवेश-
बीकॉम, बीए और बीएससी में ऑनलाइन एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। छह जून को लिंक खुलेगा। जो 22 जून की आधी रात तक खुला रहेगा। इलाके के विद्यार्थियों के लिए दोनों कॉलेजों के विकल्प हैं। यहां पर सीधे प्रवेश ले सकेंगे। सिर्फ 12वीं और दसवीं की मार्कशीट और टीसी के आधार पर प्रवेश होंगे।
विज्ञापन
पहली मेरिट लिस्ट 23 जून को
बीए, बीएससी व बीकॉम में प्रवेश के लिए पहली मेरिट लिस्ट 23 जून को जारी होगी। 26 से 28 तक प्रमाण पत्रों की जांच होगी। जबकि एक जुलाई को बोर्ड पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 2 जुलाई से 4 जुलाई तक मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करना होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट पंाच जुलाई को जारी की जाएगी। उसके प्रमाण पत्रों की जांच होगी सात से नौ जुलाई तक। 12 जुलाई को मेरिट जारी की जाएगी। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 14 जुलाई तक अपनी फीस जमा करा सकेंगे।
क्या कहते प्राचार्य
राजकीय कॉलेज के प्राचार्य जगपाल सिंह का कहना है कि एडमिशन कमेटी बना दी गई है। इसके अलावा प्रवेश के लिए आने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज में ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। ऐसा ही सर छोटूराम कन्या कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि नए सत्र की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। छह जून का एडमिशन के लिए पॉर्टल खुलेगा कॉलेज में ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। दाखिलों को लेकर नोटिफिकेशन पर अंतिम मुहर लगनी अभी बाकी है।