{"_id":"5afdf36f4f1c1bdc408b6130","slug":"81526592367-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी भाजपा के खिलाफ लड़ाई की 3 जून को पानीपत से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी भाजपा के खिलाफ लड़ाई की 3 जून को पानीपत से होगी शुरुआत
Updated Fri, 18 May 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनविरोधी भाजपा के खिलाफ लड़ाई की 3 जून को पानीपत से होगी शुरुआत
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में तीन जून को पानीपत से जनविरोधी भाजपा के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत की जाएगी। समाज का हर वर्ग भाजपा से त्रस्त है। लोगों में भाजपा के खिलाफ रोष है। जनता को भूपेंद्र हुड्डा से आस है। यह कहना है सांसद दीपेंद्र हुड्डा का। वे वीरवार को रिठाल पहुंचे थे।
रिठाल में लोगों से पानीपत पहुंचने की अपील करते हुए सांसद ने कहा कि गन्ना किसानों को बिक्री में दिक्कत आ रही है। कहीं मिल गन्ना नहीं खरीद रही तो कहीं गन्ने का पेमेंट नहीं की जा रही। भाजपा में उनकी समस्याओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। इस कारण किसान प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने चीनी के बाजार भाव के अनुपात में हरियाणा में गन्ने का भाव देश में सर्वाधिक 310 रुपये प्रति क्विंटल किया था। भाजपा के पिछले चार साल के कार्यकाल में किसान का सबसे ज्यादा बुरा हाल रहा है। किसानों को हर कदम पर मायूसी व निराशा ही हाथ लगी है। किसान की फसल औने पौने दामों पर मंडियों में लूटी जा रही है।
सफाई कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार तुरंत समस्या का समाधान करे। सफाई कर्मचारियों से बातचीत करे। स्वच्छ भारत अभियान के दौरान पास किए बजट में सफाई के मूल सैनिक सफाई कर्मियों के लिए प्रावधान के बजाय विज्ञापन दिए गए हैं। यही वजह है कि हालात इस कदर बिगड़ गए हैं। कर्नाटक में जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या की गई है, ऐसा देश में पहली बार हुआ है।