फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   दूषित पेयजल सप्लाई पर भड़की महिलाएं

दूषित पेयजल सप्लाई पर भड़की महिलाएं

Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
दूषित पेयजल सप्लाई पर भड़की महिलाएं
दूषित पेयजल सप्लाई पर भड़की महिलाएं
विज्ञापन

चरखी दादरी।
वार्ड 10 में पिछले कई दिनों से हो रही दूषित पेयजल सप्लाई से भड़की महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और विभाग के अधिकारियों से पेयजल लाइन ठीक कराने की मांग की। इस दौरान महिलाओं ने अपने हाथों में दूषित पानी की बोतलें लेकर विभाग के प्रति नाराजगी जताई। वार्ड के लोगों को दूषित पेयजल से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। इसे लेकर वार्ड के लोगों में रोष हैं।

महिला अंगूरी देवी, उर्मिला ,शकुंतला, बीना, महादेव प्रसाद, दलबीर, संदीप, दिनेश व चिंटू ने बताया कि उनके वार्ड में पिछले एक माह से दूषित पानी आ रहा है। पानी में दुर्गंध भी बनी हुई है। यह पानी घरेलू कार्यों में भी इस्तेमाल करने लायक नहीं है। इसके अलावा दूषित पानी से बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है। महिलाओं ने बताया कि उन्हें दूषित पेयजल के कारण उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है। महिलाओं ने बताया कि पानी की वैसे ही समय- समय पर किल्लत बनी रहती है। नियमित रूप से पानी नहीं मिलता। अब दूषित पानी सप्लाई से और भी परेशानी बढ़ गई है। वार्डवासियों ने विभाग और प्रशासन से शुद्ध पेयजल आपूर्ति किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed