फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका

यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका

Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
यूजी कोर्स में एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
तीसरी मेरिट लिस्ट आने के बाद चौथी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार रहे विद्यार्थियों को वीरवार को भी दोपहर तक भटकना पड़ा। सेक्टर-18 स्थित राजकीय कॉलेज में दोपहर ढाई बजे के बाद तो अहीर कॉलेज में एक बजे के बाद मेरिट लिस्ट जारी हुई। मेरिट लिस्ट में देरी के चलतेे अब विद्यार्थियों पास शुक्रवार का दिन एडमिशन के लिए शेष है। इसके बाद कोई एडमिशन नहीं होगा।
जानकारी मुताबिक तीन मेरिट लिस्ट आने के बावजूद जिले के 12 कॉलेजों में आधी सीटें खाली रहने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने मेरिट लिस्ट जारी करने का निर्णय लिया था। मेरिट में आने वाला विद्यार्थी यदि मौजूद नहीं है तो मौजूद अगले विद्यार्थी को प्रवेश देने का रूल बनाया गया था। उसी के तहत वीरवार को लिस्ट जारी होनी थी, लेकिन देरी होने के चलते कुछ विद्यार्थी इधर-उधर भटकने के बाद घरों को लौट गए। अब ऐसे में उनके पास शुक्रवार को एडमिशन का आखिरी मौका है।
विज्ञापन


ऑनलाइन गड़बड़ी के चलते कॉलेजों में आधी सीटें खाली रह गई थीं। वीरवार को भी मेरिट लिस्ट देरी से जारी हो पाई। जिसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब शुक्रवार को एडमिशन की आखिरी तारीख है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. ओएस यादव, प्रिंसिपल अहीर कॉलेज, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed