फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   शिवभक् तों की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 जवान

शिवभक् तों की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 जवान

Wed, 19 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
शिवभक्
तों की सुरक्षा में तैनात होंगे 450 जवान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी।
कांवड़ियों की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए एसपी संगीता कालिया ने बुधवार को जिले के अलग-अलग एरिया में 450 जवानों को 24 घंटे तैनात किया है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों के साथ यातायात पुलिस को सतर्क रहने के हिदायत देते हुए कहा कि शिवभक्तों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हाइवे पर बैरिकेट और प्लास्टिक की रस्सी बांधकर कांवड़ियों के लिए रास्ता बनाया गया है, ताकि उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़े। एसपी कालिया ने सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं और सेवा शिविरों पर भी निगरानी बनाए रखे। पुलिस अधीक्षक की तरफ से निगरानी के लिए सुरक्षा एजेंटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जानकारी मुताबिक जिले में कांवड़ियों की सेवा के लिए करीब 143 शिविर लगाए गए हैं। सभी शिविर में दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस की तरफ से आयोजकों को अनुमति लेने के बाद ही सड़क से 100 मीटर फीट की दूरी पर ही शिविर लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed