फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   खस्ताहाल चरखी दरवाजे की सड़क, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

खस्ताहाल चरखी दरवाजे की सड़क, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल चरखी दरवाजे की सड़क, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
खस्ताहाल चरखी दरवाजे की सड़क, अधिकारी नहीं ले रहे सुध
विज्ञापन

चरखी दादरी। चरखी दरवाजा से सिविल अस्पताल की तरफ जाने वाली सड़क पिछले दो साल से जर्जर हाल में पड़ी है। सड़क खस्ताहाल होने से लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। सड़क की कायाकल्प कराने के लिए एस्टिमेट तो तैयार हो चुका है लेकिन टेंडर प्रक्रिया अभी सिरे नहीं चढ़ पाई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने नपा अधिकारियों से सड़क का पुन:निर्माण कार्य शुरू कराने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार चरखी दरवाजे से सिविल अस्पताल को जाने वाली सड़क करीब तीन किलोमीटर की सड़क पिछले दो साल से कंडम पड़ी है। हीरा चौक व महेंद्रगढ़ चौक के लोगों को भी झोझूकलां व लोहारू चौक की तरफ आने के लिए इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। यह सड़क पूर्णतया गड्ढों में तबदील हो चुकी है और दोपहिया वाहन चालकों को सड़क की उखड़ी रोड़ियां परेशानियां दे रही हैं। सड़क का लेवल ठीक न होने के कारण हल्की बरसात में ही जलभराव की स्थिति बन जाती है। बरसाती पानी की तीन-चार दिन तक सड़क से निकासी नहीं हो पाती। वहीं, नगर परिषद अधिकारियों का तर्क है कि इस सड़क की मरम्मत का खाका तैयार किया जा चुका है। जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी पूर्ण सिंह ने बताया की सड़क से रोड़ी निकली हुई हैं। राहगीरों को चरखी दरवाजा सड़क से पैदल चलने में भी परेशानी होती है। नगर परिषद को को जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विजय ने बताया कि पिछले दो साल से सड़क खस्ताहाल में पड़ी है। नगर परिषद अधिकारियों को कई दफा समस्या से अवगत करा चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। राहगीरों को सड़क से गुजरने में मुसीबतें उठानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी किरोड़ी ने बताया कि रात के समय सड़क के दोनों तरफ लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। वाहन चालकों को रात के समय शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई दफा वाहन चालक हादसों का शिकार हो चुके हैं।
महिला सावित्री ने बताया कि बरसात में समय सड़क पर कई दिनों तक जलभराव रहता है। सड़क पर चलने लायक नहीं है। दिनभर घर के आगे पानी जमा रहने से लोगों को परेशानियों उठानी पड़ रही है। नगर परिषद को इसका निर्माण शुरू कराना चाहिए।


इस सड़क का हम जल्द से जल्द जीर्णोद्घार करवा देंगे। इसका खाका हमने तैयार कर रखा है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया सिरे चढ़ाकर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
संजय यादव, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed