{"_id":"59666e2e4f1c1b7f548b4683","slug":"81499885102-rohtak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस जमा करवाने को देर शाम तक डटे रहे विद्या र्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस जमा करवाने को देर शाम तक डटे रहे विद्या र्थी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मंगलवार को दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी होने के बाद बुधवार देर शाम तक विद्यार्थी कागजातों की जांच कराने एवं फीस जमा कराने में व्यस्त रहे। शहर के प्रमुख कॉलेज केएलपी पीजी कॉलेज, अहीर पीजी कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय रेवाड़ी, आरडीएस गर्ल्स पब्लिक कॉलेज सहित विभिन्न कॉलेजों में सुबह से शाम तक विद्यार्थी शैक्षणिक दस्तावेज की जांच एवं फीस जमा कराते रहे। कॉलेजों के साथ साइबर कैफे पर भी खासी भीड़ रही। वहीं उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा पहली और दूसरी कट ऑफ सूची निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा 13 जुलाई को सुबह 11 बजे तीसरी कट ऑफ जारी किया जाना है। इस बार उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेश के सभी सरकारी, अनुदान प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू किया है। इस कारण उच्चतर शिक्षा निदेशालय का सर्वर काफी व्यस्त रहने के कारण एक विद्यार्थी का दाखिला होने में 15 से 45 मिनट तक का समय लग रहा है।